आईटी कंपनी विप्रो के कर्मचारियों को एक नई सौगात मिल सकती है। जी हां दरअसल, विप्रो आने वाली तिमाही में अपने 5,000 कर्मचारियों को प्रोमोट करने का प्लान बना रही है।
नई दिल्ली: आईटी कंपनी विप्रो के कर्मचारियों को एक नई सौगात मिल सकती है। जी हां दरअसल, विप्रो आने वाली तिमाही में अपने 5,000 कर्मचारियों को प्रोमोट करने का प्लान बना रही है। बता दें कि कंपनी अपने कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है। सितंबर माह में खत्म हुई तिमाही में विप्रो में कर्मचारियों के बने रहने की दर 17 फीसदी थी जो कि पिछली तिमाही से करीब 0.60 फीसदी कम है।

5 हजार कर्मचारियों को किया जाएगा प्रोमोट
बता दें कि विप्रो के एचआर हेड सौरभ गोविल के मुताबिक दूसरी कंपनियों के मुकाबले कर्मचारियों को बनाए रखने की दर के मामले में विप्रो ने बेहतर किया है। कंपनी ने कर्मचारियों को हाइक दे दिया है और आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रोमोशन की तैयारी की जा रही है। करीब 5 साल से 8 साल के अनुभव वाले 5 हजार कर्मचारियों को प्रोमोट किया जाएगा।
कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हायर फ्रेशर्स को मिला बोनस
वहीं दूसरी ओर जून में खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी ने अपने फ्रेशर्स को 1 लाख रुपये का रिटेंशन बोनस दिया था। इन्हें कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हायर किया गया था और कंपनी में एक साल पूरा कर चुके थे। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आए उन कर्मचारियों को भी बोनस दिया गया , जिन्होंने कंपनी में 3 साल से अधिक समय से हैं। इस तरह का फैसला कंपनी की तरफ से इसलिए उठाया गया है क्योंकि पिछली तिमाही मे आईटी क्षेत्र से जूनियर कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर कंपनी छोड़ा है। हालांकि, इन कर्मचारियों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले नहीं थे, क्योंकि उन्हे पहले से ही बेहतर बोनस, इंसेटिव और सैलरी मिल चुका था।
तिमाहियों में रेवेन्यू की बढ़ोतरी की उम्मीद
वहीं कंपनी ने इस प्रोमोशन में एल1 कर्मचारियों को एल2 और एल2 कर्मचारियों को एल3 स्तर पर प्रोमोट किया गया है। बता दें कि आईटी कंपनियों में कर्मचारियों को अलग-अलग स्तर पर बांटा जाता है, जिसमें एल1 में आने वाले कर्मचारी सबसे जूनियर स्तर के हैं। वहीं कंपनी के हेड एचआर ने कहा है कि हम तैयार रहना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने कर्मचारियों को तैयार कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग और रि-स्किलिंग के माध्यम से तैयार कर रहे हैं। हमारे इन कदमों का असर अगले दो से तीन तिमाहियों में रेवेन्यू में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा। आईटी कंपनियां सब कॉन्ट्रैक्टर पर अपनी निभर्रता को कम कर रही हैं। ये कंपनियां अपने प्रमुख लोकेशन पर कर्मचारियों को संख्या में इजाफा कर रही है। वहीं कंपनी ने कहा कि अमरीका में 68 फीसदी कर्मचारी लोकल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications