नई दिल्ली। इंटरनेट स्पीड में अपलोड और डाउनलोड स्पीड के मामले में आइडिया और एयरटेल आगे रहे हैं। वहीं 4जी की उपलब्धता के मामले में रिलायंस जियो आगे है। यह जानकारी ओपन सिग्नल की तरफ से जारी रिपोर्ट में दी गई है।
ये है डाउनलोड स्पीड के बारे में राय
ओपन सिग्नल ने 1 जून 2019 से 29 अगस्त 2019 के बीच 4जी उपलब्धता और उसकी पहुंच को लेकर आंकड़े जुटाए हैं। इस दौरान कई विंदुओं पर डाटा जुटाया गया है। इसके अनुसार एयरटेल देश का सबसे तेज 4जी नेटवर्क ऑपरेटर है। समीक्षाधीन समय के दौरान एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 9.6एमबीपीएस रही है। वहीं वोडाफोन की स्पीड 7.9एमबीपीएस रही है। ओपन सिग्नल की इस रिपोर्ट में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 6.7एमबीपीएस बताई गई है।

ये है अपलोड स्पीड के बारे में राय
ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में अपलोड स्पीड 3.2एमबीपीएस की स्पीड के साथ आइडिया को सबसे आगे बताया गया है। इसके अलावा वोडाफोन की अपलोड स्पीड 3.1एमबीपीएस और एयरटेल की अपलोड स्पीड को 2.4एमबीपीएस बताया गया है। वहीं जियो की अपलोड स्पीड को 2.1एमबीपीएस बताया गया है।
रिलायंस जियो को मिल रही कड़ी टक्कर
रिलायंस जियो को एयरटेल सहित अन्य मोबाइल कंपनियों से टक्कर मिल रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार 4जी कनेक्टिविटी में एयरटेल पिछले साल के मुकाबले काफी सुधरा है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर 2019 की मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट में एयरटेल की 4जी उपलब्धता 89.2 फीसदी है, जो इससे पहले की रिपोर्ट से 3.6 फीसदी ज्यादा है। वहीं जियो अभी भी 4जी उपलब्धता के मामले में अन्य कंपनियों से आगे है। जियो की 4जी नेटवर्क अवेलेबिलिटी 97.8 फीसदी है। देश में ज्यादातर मोबाइल आपरेटर अपने नेटवर्क को 4जी बनाने में काफी ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो फाइबर : सिर्फ कनेक्शन के भरोसे नहीं चलेगा टीवी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications