बीएसएनएल यूजर्स के लिए काम की खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 108 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल यूजर्स के लिए काम की खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 108 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इस प्लान को जुलाई में प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया गया था। उस समय इसकी उपलब्धता 90 दिन की बताई गई थी। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा और एसएमएस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। आपको बता दें कि अभी पिछले ही हफ्ते बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये के प्लान की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 किया है।

जानें 108 रु के प्लान की डिटेल्स
बीएसएनएल चेन्नई साइट पर लिस्ट किए गए 108 रुपये के प्लान को पहले 90 दिन के लिए उपलब्ध कराया गया था, यानी 30 जुलाई से लेकर 27 अक्टूबर तक। वहीं, अब इसकी उपलब्धता बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब यूजर्स इस प्लान का लाभ 12 दिसंबर तक उठा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि इससे आप रोमिंग में भी कॉल कर पाएंगे। लेकिन यह प्लान मुंबई और दिल्ली कॉलिंग के लिए काम नहीं करेगा। इसके अलावा 500 एसएमएस भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, प्रतिदिन 1 जीबी डाटा भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 0.5 जीबी डेली डाटा उपलब्ध कराया जाता था। बीएसएनएल ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह बढ़ाई गई उपलब्धता किन सकर्ल्स के लिए दिया गया है।
बीएसएनएल ने 1,188 रु वाले प्लान की बढ़ाई उपलब्धता
दूसरी ओर आपको बता दें कि बीएसएनएल ने अपने इस प्लान की भी उपलब्धता बढ़ा दी है। इस प्लान का नाम Marutham है। इसकी वैधता 345 दिन की है। इसकी उपलब्धता को 90 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब यूजर्स इस प्लान का लाभ 21 जनवरी 2020 तक उठा सकते हैं। यह भी प्रमोशनल प्लान है। यह लंबी वैधता के साथ आता है। आपको बता दें कि यह प्लान केवल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में ही उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications