देश की तीसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी भारती एयरटेल अब प्रीपेड प्लान में काफी अग्रेसिव तरीके से प्लान्स को पेश कर रही है। कंपनी इसके जरिए रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देना चाहती है।
नई दिल्ली: देश की तीसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी भारती एयरटेल अब प्रीपेड प्लान में काफी अग्रेसिव तरीके से प्लान्स को पेश कर रही है। कंपनी इसके जरिए रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देना चाहती है। कंपनी अब अपने प्रीपेड प्लान से हेवी डाटा यूजर्स को टारगेट कर रही है। कंपनी का एक प्लान 558 रुपये का है। बता दें कि इस प्लान के जरिए कंपनी ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रही है जिनकी डेली डाटा लिमिट लगभग 3 जीबी है। हालांकि अगर यूजर्स माई एयरटेल एप के जरिए रिचार्ज करते हैं तो यूजर्स को 82 दिनों तक 3.4 जीबी डेली डाटा मिलेगा।

प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की
बता दें कि एयरटेल का 558 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग के लिए कोई एफयूपी लिमिट नहीं है। इसका मतलब है कि आप जितना चाहे किसी को भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस डेली की सुविधा भी मिल रही है। भारतीय एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है, जो लगभग तीन महीने होते हैं। कंपनी का एक और प्लान डेली 3GB डाटा लिमिट के साथ आता है जिसकी कीमत 349 रुपये है।
एयरटेल के इस प्लान में भी मिलेगा 3 जीबी डाटा
वहीं दूसरी ओर एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में भी डेली 3जीबी डाटा मिल रहा है, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। भारतीय एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान की सीधी टक्कर रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले प्लान से होगी। रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले प्लान में डेली 4जीबी डाटा मिल रहा है। हालांकि जियो के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही है। भारतीय एयरटेल प्रीपेड प्लान पर अपना फोकस बढ़ा रही है। कंपनी अब अपने प्लान के साथ अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की सर्विस भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी प्रीपेड प्लान के साथ ऑफर कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications