मारुति सुजुकी ने आज यानी गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया। देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने आज यानी गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया। देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में मारुति का मुनाफा 39.4 फीसदी घटकर 1358.6 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछल वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2240.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, जून तिमाही में भी कंपनी को 14355 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि इस दौरान कंपनी की आय भी घटी है। बता दें कि पिछले कई महीनों से कंपनी की कारों की बिक्री में गिरावट रही है। कंपनी ने लगातार अपना प्रोडक्शन भी घटाया है।

मारुति की नेट सेल्स में 22.50% गिरावट
जबकि दूसरी तिमाही में मारुति की नेट सेल्स सालाना आधार पर 22.50 फीसदी गिरकर 16,120.40 करोड़ रुपये रही है। इस दौरान सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 30.2 फीसदी गिरकर 3,38,317 यूनिट रही। दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय 526.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 920 करोड़ रुपये रही है। इस दौरान कुल आय 28 फीसदी घटकर 17,905.30 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 22,959.80 करोड़ रुपये रही थी। जबकि सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 3,431 करोड़ रुपये से घटकर 1,606.3 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, एबिटडा मार्जिन 15.3 फीसदी से घटकर 9.5 फीसदी रहा है।
कई कारणों से बिक्री में महत्वपूर्ण गिरावट
वहीं इस बारे में कंपनी का कहना है कि इस साल ऑटोमोबाइल उद्योग ने कई कारकों के कारण बिक्री में महत्वपूर्ण गिरावट देखी है। मुख्य कारणों में से एक कार के एक्विजिशन की लागत में बढ़ोत्तरी है। ऐसा कई वजहों से हो रहा है, मसलन अधिक कड़े सेफ्टी एंड एमिशन (बीएस 6) के मानदंड, वाहन बीमा के खर्चों में बढ़ोत्तरी और कई राज्यों में रोड टैक्स में बढ़ोत्तरी। इसके साथ ही, फाइनेंस की कम उपलब्धता ने भी ग्राहकों की कार खरीदने की क्षमता को प्रभावित किया है। इन वजहों से कंपनी के मुनाफे पर असर हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications