गुरुवार को निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग के लिए बैंगलुरु और कोलकाता को भी जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड बैंक के नवीनतम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में भारत ने 14 अंक की छलांग लगाई है और 63 वें स्थान पर पहुंच गया है।
वर्ल्ड बैंक के सर्वे में पहले बेंगलुरु और कोलकाता का प्रतिनिधित्व नहीं था लेकिन अब बेंगलुरु और कोलकाता के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इनसॉवेवेन्सी, एनसीएलटी और अन्य सुधारों से इनसॉवेवेन्सीसी की रैन्ंकिंग 2018 के 108 से सुधकर 2019 में 52 पर आ गई है।

विश्व बैंक की रैंकिंग के अनुसार इस लिस्ट में न्यू जीलैंड टॉप पर है। इसके बाद क्रमशः सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग का नंबर है। दक्षिण कोरिया इस लिस्ट में पांचवे और अमेरिका छठे स्थान पर हैं। यह लिस्ट ऐसे समय में आई है जब भारतीय रिजर्व बैंक, विश्व बैंक और आईएमएफ ने देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में कटौती की है।
उन्होंने कहा कि इनसॉल्वेन्सी की रैंकिंग में हम 52 वें स्थान पर हैं। बिजनेस की शुरुआत काफी महत्वपूर्ण बिन्दु है और इसमें सिर्फ 1 रैंक का सुधार हुआ है। वित मंत्री ने कहा कि अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। क्योंकि हमारा लक्ष्य रैंकिंग में शीर्ष 50 में आने का है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में सुधार के लिए हम प्रयास करेंगे।
इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा की वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में और ज्यादा सुधार करने में मदद मिलेगी।
साथ ही संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यों को भी देश के कारोबारी माहौल को सुधारने की दिशा में प्रयास करने चाहिए, खासतौर पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के मामले में।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इनसॉवेवेन्सी और बैंकरपन्सी कोड (IBC) लागू करने से भारत की व्यापार रैंकिंग सुधारने में मदद मिली है।
तो वहीं चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हाल में बैंकों द्वारा उठाए गए कदमों से एमएसएमई सेक्टर को कर्ज मिलने में आसानी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications