इस दिवाली वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों के लिए बड़ी घोषण की है। कंपनी ने तय किया है कि वह ग्राहकों को 799 रुपए के डाउनपेमेंट पर 4जी स्मार्टफोन मुहैया करवाएगी।
नई दिल्ली: इस दिवाली वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों के लिए बड़ी घोषण की है। कंपनी ने तय किया है कि वह ग्राहकों को 799 रुपए के डाउनपेमेंट पर 4जी स्मार्टफोन मुहैया करवाएगी। वोडाफोन आइडिया ने अब स्मार्टफोन्स खरीदना आसान बना दिया है। कंपनी ने इसके लिए होम क्रेडिट के साथ पार्टनरशिप की है। होम क्रेडिट एक इंटरनैशनल कंज्यूमर फाइनैंस प्रोवाइडर है। यह भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट सर्विस देनी वाली कंपनियों में से एक है। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर एक स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत 799 रुपये के डाउन पेमेंट पर ग्राहक स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को प्लान में 180 दिन के लिए कई ऐड ऑन बेनिफिट्स भी दिया जाएगा। कंपनी इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को 4G नेटवर्क से जोड़ना चाहती है।

स्मार्टफोन्स की 3,999 रुपये शुरुआती कीमत
होम क्रेडिट पर मिलने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत 3,999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक यहां स्मार्टफोन्स की बड़ी रेंज मिलेगी। ग्राहक किसी भी कीमत के स्मार्टफोन को 799 रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इस प्लान में फ्री में 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगा। जी हां स्मार्टफोन की खरीद के साथ ग्राहकों को वोडाफोन आइडिया की तरफ से अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 1.5जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस वाला एक बंडल्ड प्लान मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन की होगी।
सर्विस 120 से ज्यादा शहरों में
जानकारी दें कि इस ऑफर को खास वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स के लिए लाया गया है। होम क्रेडिट अपनी फाइनैंस सर्विस को 20 हजार पॉइंट-ऑफ-सेल नेटवर्क से जरिए देश के 179 शहरों में दे रही है। वहीं वोडाफोन ने कहा है कि ग्राहक किसी भी पॉइंट-ऑफ-सेल में जाकर अपने स्मार्टफोन को आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं। कंपनी इस ऑफर के तहत किन स्मार्टफोन्स को उपलब्ध कराने वाली है इस बारे अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हाल में वोडाफोन ने 399 रु रेड पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव
दूसरी ओर बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 399 रुपये वाले रेड पोस्टपेड प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। इस प्लान में यूजर्स को अब छह महीने की वैधता मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड रोमिंग व लोकल कॉलिंग और 150GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले, मोबाइल शील्ड और जी5 का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्लान में नए यूजर्स को 2,497 रुपये बेनिफिट मिलेगा। बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी डाटा पूरी वैधता के दौरान मिलता था, लेकिन अब इस प्लान में 150जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी पूरी वैधता के दौरान 350जीबी डाटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications