नयी दिल्ली। कोरोना के चलते बाकी सेक्टरों की तरह रियल्टी सेक्टर ने भी कई चुनौतियों का सामना किया। हालांकि कई सकारात्मक फैक्टरों के चलते रियल्टी सेक्टर के लिए 2020 का अंत अच्छा होता दिख रहा है। इनमें स्टाम्प ड्यूटी में कमी, सस्ता होम लोन, आकर्षक ऑफर के साथ बेहतर लिक्विडिटी और डेवलपरों की तरफ से स्टाम्प ड्यूटी पर छूट शामिल हैं। उम्मीद के अनुसार फेस्टिव सीजन के बीच नवंबर में रियल्टी सेक्टर की बिक्री के आंकड़े पिछले करीब 1 दशक में सर्वाधिक रहे।

लॉकडाउन में स्थिति रही खराब
लॉकडाउन में रियल्टी एस्टेट सेक्टर की स्थिति खराब रही। मगर वर्क फ्रॉम होम कल्चर के बढ़ने से लोग बड़े घर में रहना पसंद कर रह हैं, जिससे डिमांड बेहतर भी हुई है। आरबीआई की तरफ से मिले संकेतों से व्यापार और निवेश के लिए ब्याज दर और लिक्विडिटी के मध्यम अवधि में बेहतर बने रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि देश में अनलॉकिंग और इकोनॉमी में तेजी से इंडियन रियल्टी सेक्टर के लिए आगे हाई ग्रोथ की उम्मीद है। इससे 2021 में रियल्टी सेक्टर की बिक्री बढ़ने की संभावना है।
किन शहरों में बढ़ेगी बिक्री
अगले कुछ महीनों में पूरे देश में रियल्टी सेक्टर की सेल्स बढ़ सकती है, खास कर टीयर 2 शहरों में। बता दें कि नवंबर में मुंबई में मकानों की बिक्री साल दर साल आधार पर 67 फीसदी बढ़ कर 9301 यूनिट रही। स्टाम्प ड्यूटी में कटौती और फेस्टिव सीजन के चलते बिक्री को सहारा मिला। वहीं मासिक आधार पर अक्टूबर में 42 फीसदी और नवंबर में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में मासिक ग्रोथ 112 फीसदी रही थी।
किफायती मकानों की मांग तेज
इंडस्ट्री से जुड़े जानकार कहते हैं कि भारत में इस समय किफायती मकानों की मांग काफी अच्छी है। एक अनुमान के अनुसार इस समय भारत में करोड़ो मकानों की जरूरत है, जो किफायती आवासों की मांग का संकेत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications