नई दिल्ली, मार्च 28। भारती एयरटेल लिमिटेड भारत में स्थित एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय टेलीकॉम सर्विस कंपनी है। एनएसई पर इसका स्टॉक 30 मार्च 2021 को 511.89 रुपये से बढ़ कर 28 मार्च 2022 को 734.00 रुपये पर गया है। ये एक साल में यह 39.29 फीसदी रिटर्न दिखा रहा है। एयरटेल का स्टॉक ईयर टू डेट यानी 2022 में अब तक 6.25 प्रतिशत बढ़ा है और पिछले छह महीनों में 5.82 प्रतिशत चढ़ गया है। मगर इसके फ्यूचर में और भी उछाल की संभावना है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
860 रुपये का टार्गेट प्राइस
ब्रोक्रेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एयरटेल के स्टॉक में संभावित उछाल की उम्मीद जताई है। यानी ये शेयर और ऊपर जा सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एयरटेल के स्टॉक के लिए 860 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। इस टार्गेट के लिए फर्म ने 12 महीने की समय सीमा रखी है। यानी ये 17 फीसदी से अधिक मुनाफा करा सकता है।
दूसरा टार्गेट है ये
मगर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अलावा मोतीलाल ओसवाल ने भी एक अन्य टार्गेट रखा है। मोतीलाल ओसवाल का टार्गेट एयरटेल के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज से कहीं अधिक है। उसने इसके लिए 910 रु का टार्गेट रखा है। इस तरह निवेशकों को करीब 24 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। यानी यदि कोई निवेशक इस समय एयरटेल के शेयरों में 4 लाख रु का निवेश करे तो उसकी निवेश राशि 5 लाख रु हो जाएगी।
क्यों ऊपर जा सकता है शेयर
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी का प्रबंधन हाई एआरपीयू (प्रति यूजर औसत रेवेन्यू) पर ध्यान दे रहा है। इसके लिए ये कैलेंडर ईयर 2022 के अंत तक एक और बार टैरिफ वृद्धि का अनुमान लगा रहा है। साथ ही अगले कुछ वर्षों में दो और बार इसी कदम को दोहराया जा सकता है। प्रति यूजर औसत रेवेन्यू बढ़ने से कंपनी को काफी फायदा होगा।
5जी तकनीक
साथ ही कंपनी ने खुद को 5जी रेडी विद ट्रेल्स, उपयोग के मामलों का सफल परीक्षण, 5जी कोर और इंफ्रा रेडी करार दिया है। यानी ये 5जी के ट्रायल के लिए तैयार है। अपने और एलसीओ मॉडल के विस्तार के माध्यम से 2025 तक ये ब्रॉडबैंड सेवाओं को 16 मिलियन से 40 मिलियन घरों तक विस्तार करेगी। ब्रॉडबैंड फोकस का क्षेत्र बनेगा।
18 देशों में मौजूद एयरटेल
यह दक्षिण एशिया और अफ्रीका के साथ-साथ चैनल द्वीप समूह के 18 देशों में संचालन करती है। एयरटेल देश के ऑपरेशन के आधार पर 2जी, 4जी एलटीई, 4जी+ मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड और वॉयस सेवाएं प्रदान करता है। एयरटेल ने अपनी वोल्ट तकनीक को सभी भारतीय दूरसंचार सर्किलों में भी शुरू किया। यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है और दुनिया में तीसरी सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। मिलवार्ड ब्राउन और डब्ल्यूपीपी पीएलसी द्वारा पहली ब्रैंडज़ रैंकिंग में एयरटेल को भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड नामित किया गया था। एयरटेल को मार्केटिंग, बिक्री और फाइनेंस को छोड़कर अपने सभी बिजनेस कामों को आउटसोर्स करने और कम लागत और हाई वॉल्यूम के 'मिनट फैक्ट्री' मॉडल के निर्माण की बिजनेस स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करने का श्रेय दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications