नयी दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मार्च 2020 में आई गिरावट के बाद काफी हद तक वापसी कर चुके हैं। इसलिए शायद इस समय आपको म्यूचुअल फंड बहुत सस्ते में खरीदने का मौका नहीं मिलेगा। मगर फिर भी अगर आप म्यूचुअल फंड में ही निवेश करना चाहते हैं तो यहां हम आपको 3 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड के बारे में बताएंगे, जिनमें लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड लंबी निवेश के लिए आज के समय में एक बेहतर ऑप्शन है। जिन फंड्स के बारे में हम बताने जा रहे हैं उन्होंने रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस की योजानओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इन म्यूचुअल फंड्स को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रैंकिंग, पिछले ट्रैक रिकॉर्ड और फंड के पोर्टफोलियो के आधार पर चुना गया है। आइए जानते हैं 3 बेस्ट फंड्स के बारे में।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
रिटर्न देने के मामले में ये सबसे बेहतर फंड्स में से एक रहा है। इस फंड ने पिछले 1 साल में करीब 11.25 फीसदी और पिछले पांच साल में 11.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक्सिस स्मॉल कैप फंड को क्रिसिल ने एएए रेटिंग दी है। एक्सिस स्मॉल कैप फंड के पोर्टफोलियो में कुछ हाई क्वालिटी ग्रोथ वाले शेयर हैं, जिनमें गैलेक्सी सर्फ़ैक्टेंट्स, जेके सीमेंट्स, आरती इंडस्ट्रीज और सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं। एक बात ध्यान रखें कि लार्जकैप फंड्स की तुलना में स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स रिटर्न के मामले में बहुत अस्थिर हो सकते हैं। इसलिए निवेश के लिए आपको सावधान रहना चाहिए।
कोटक स्मॉल कैप फंड
इस फंड को क्रिसिल से 4-स्टार रेटिंग मिली है। वैल्यू रिसर्च ने भी इसे 4-स्टार रेटिंग दी है। फंड ने पिछले 1 साल में 18.24 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है, जो पोस्ट ऑफिस की योजनाओं से कहीं बेहतर है। वहीं इसका 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 9.05 फीसदी रहा है। कोटक स्मॉल कैप फंड में आप सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट इन्वेस्टमेंट (एसआईपी) प्लान के जरिए निवेश कर सकते हैं, जहां 5,000 रुपये के शुरुआती निवेश के बाद हर महीने 1,000 रुपये की छोटी रकम से भी निवेश किया जा सकता है। इस फंड के पास जेके सीमेंट, शीला फोम, सेंचुरी प्लाइवुड और डिक्सन टेक्नॉलॉजी जैसे कुछ अच्छे क्वॉलिटी के शेयर हैं। कोटक स्मॉल कैप फंड लंबी अवधि के लिए निवेश करने वालों के लिए अच्छा है।
यूनियन स्मॉल कैप फंड
यूनियन स्मॉल कैप फंड एक और बेहतर स्माल कैप इक्विटी फंड है जिसमें क्रिसिल से 4-स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड ने 1 साल में लगभग 23 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है, जो पोस्ट ऑफिस की योजनाओं, एफडी, पेंशन स्कीम आदि के मुकाबले में बहुत अच्छा है। हालांकि इसका 5 साल का रिटर्न करीब 6.13 फीसदी रहा है। इस फंड के पास इंडियामार्ट इंटरमेश, पीआई इंडस्ट्रीज, एमसीएक्स, हेरिटेड फूड्स और टीम लीज जैसे शेयर हैं। आप आराम से इस फंड में एसआईपी रूट के जरिए निवेश कर सकते हैं। एक बात ध्यान रहे कि अगर आप जोखिम नहीं ले सकते तो बेहतर होगा कि स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश न करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications