नई दिल्ली, जून 14। गैस सिलेंडर की कीमतें काफी बढ़ गयी हैं। सब्सिडी मिलना भी बंद हो गया है। सब्सिडी केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों तक सीमित कर दी गयी है। पर अब 3 गैस सिलेंडर फ्री दिए जाने का ऐलान किया गया है। ये ऐलान एक राज्य सरकार ने किया है और केवल उसी राज्य के चुनिंदा लोगों को फ्री में 3 सिलेंडर दिए जाएंगे। आगे जानिए बाकी डिटेल।
गोवा में मिलेंगे फ्री सिलेंडर
गोवा सरकार ने जून के अंत तक राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वाले परिवारों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन एलपीजी सिलेंडरों के लिए पैसा चालू वित्त वर्ष के अंत में 37,000 पात्र परिवारों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। ये सारे परिवार गोवा के ही होंगे।
चुनावी वादा पूरा
राज्य के ग्रामीण विकास एजेंसी मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि चुनावी वादे को पूरा करते हुए, गोवा सरकार जून के अंत तक बीपीएल परिवारों को तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गोवा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीपीएल को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था।
क्या है क्राइटेरिया
गोवा सरकार के अनुसार, जिन परिवारों की कुल वार्षिक आय 4 लाख रु से कम है, वे इस योजना के अंतर्गत आएंगे। गौडे ने कहा कि इस पहल के तहत 37,000 बीपीएल परिवारों को कवर किया जाएगा, जिसमें पैसा चालू वित्त वर्ष के अंत में सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जांच करेंगे कि उन्होंने कितने सिलेंडर लिए हैं। आमतौर पर, हर परिवार को प्रति वर्ष छह सिलेंडर की आवश्यकता होती है। हम तीन सिलेंडरों के लिए उन्हें पैसे देंगे।
कितना आएगा खर्च
इस योजना की लागत राज्य को 36 करोड़ रुपये होगी। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में तीन साल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं, सभी गोवावासियों के लिए "अच्छी गुणवत्ता वाले आवास" के लिए योग्य परिवारों की महिलाओं के लिए 2 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर गृह ऋण प्रदान करना शामिल था। पार्टी ने आवासीय प्लॉटों को विकसित करने और प्रदान करने का भी वादा किया। भाजपा ने मनोहर पर्रिकर कल्याण फंड शुरू करने का भी वादा किया, जो प्रत्येक पंचायत के लिए 3 करोड़ रुपये तक और प्रत्येक नगर पालिका के लिए 5 करोड़ रुपये तक का साझा विकास कोष प्रदान करेगा।
केंद्र सरकार का ऐलान
फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में 200 की सब्सिडी मिलेगी। इसका मतलब है कि उज्ज्वला लाभार्थियों को 14.2 किलो के सिलेंडर की खरीद पर केवल 803 रु का भुगतान करना होगा। सरकार के मुताबिक एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी से सरकार को 6,100 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इस महीने केंद्र सरकार ने कहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही 200 रु प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications