नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉ 10 में से 3 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह 98,622.89 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। सबसे अधिक लाभ में इनफोसिस रही है। हालांकि, टॉ 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट भी दर्ज की गई है। हालांकि इन 7 कंपनियों का कुल नुकसान 37,701.1 करोड़ रुपये ही रहा है।
ये है मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां
मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इनफोसिस का नाम शामिल है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान इनफोसिस का मार्केट कैप 52,046.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,027.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का पहली तिमाही का कंसोलीडेटेड शुद्ध लाभ 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। इससे गुरुवार को कंपनी के शेयर में 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 25,751.07 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,232.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20,824.95 करोड़ रुपये बढ़कर 12,11,682.08 करोड़ रुपय हो गया।
इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
वहीं इससे उलट एचडीएफसी का मार्केट कैप 13,920.21 करोड़ रुपये घटकर 3,13,269.70 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 7,617.34 करोड़ रुपये घटकर 8,26,031.21 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,205.71 करोड़ रुपये घटकर 2,29,156.24 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप 4,175.28 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,62,864.37 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,009.83 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,09,521.05 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,403.97 करोड़ रुपये घटकर 6,03,463.97 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 368.76 करोड़ रुपये घटकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये पर आ गया।
ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 425.81 अंक या 1.16 प्रतिशत के लाभ में रहा।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications