एक ओर जहां भारत में प्याज, टमाटर के दाम 100 रुपए का भाव छू रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में टमाटर के दाम की कीमत 300 रुपए किलो पहुंच गई है। भारत से टमाटर की आपूर्ति लगभग बंद होने के बाद पाकिस्तान में टमाटर 180 रुपए किलो से लेकर 300 रुपए किलो तक बिक रहा है। बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह अब ईरान से टमाटर खरीदने पर विचार कर रही है।

इस बारे में डॉन अखबार ने बताया कि पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक टमाटर का औसत अधिकतम राष्ट्रीय मूल्य 180 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि देश के कई हिस्से में यह 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के सचिव मुहम्ममद हाशिम पोपालजई ने कहा कि हम ईरान से टमाटर को आयात करने की मंजूरी देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्यातकों के साथ बैठक में वह इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे और इस पर कोई निर्णय नहीं लेंगे।
आपको बता दें कि टमाटर की आपूर्ति को प्रभावित करने के पीछे कई कारक हैं, इसमें गलत समय पर सरकारी नीतियां और भारी बारिश जैसे कारण शामिल हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ है। कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के साथ व्यापार बंद होने की वजह से भी घरेलू बाजार में टमाटर की कीमत आसमान पर पहुंच गई है।
तो वहीं ऐसा अनुमान है कि ईरान से आयात होने से कुछ समय के लिए मदद मिल जाएगी और तब तक सिंध प्रांत से टमाटर और प्याज की नई फसल आनी शुरू हो जाएगी।
जबकि जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने संवाददाताओं के एक समूह को बताया कि कराची की सब्जी मंडियों में टमाटर 17 रुपये प्रति किलोग्राम से कम बिक रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "कराची, सब्ज़ी मंडी (उपज मंडी) में टमाटर 17 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।"
जब घटनास्थल पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने उन्हें बताया कि टमाटर वास्तव में, 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है, तो उन्होंने उनकी टिप्पणी का खंडन करते हुए कहा कि लोग झूठ बोल रहे थे।
एक पत्रकार ने कहा: "कौन सी सब्जी मंडी, सर?" जिस पर, शेख ने जवाब दिया: "तुम जाओ और इसे स्वयं देखो!"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications