नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश में रविवार को लागू होने वाले जनता कर्फ्यू के कारण रेलवे ने अपनी 3700 ट्रेंने रद कर दी हैं। वहीं करीब 1000 उड़ानें भी रद रहेंगी। इसके अलावा जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली और जयपुर मेट्रो सहित कई शहरों में मॉल, सिनेमा हॉल, होटल, रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।
रेलवे ने रद कीं 3700 ट्रेनें
भारतीय रेलवे के आदेशानुसार, 22 मार्च को देश भर में रोजाना चलने वाली 2400 पैसेंजर ट्रेने तथा 1300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेने नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए की गई बुकिंग रद मानी जाएगी। इनका पूरा पैसा यात्रियों को रिफंड किया जाएगा। हालांकि, रविवार को जो पैसेंजर ट्रेनें 7 बजे सुबह परिचालन में रहेंगी, उन्हें गंतव्य तक पहुंचने दिया जाएगा।

1000 उड़ानें भी रहेंगी रद
भारत सरकार के आदेशानुसार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय विमानों के भारत में लैंडिंग पर रोक लगने वाली है। इस बीच जनता कर्फ्यू के समर्थन में को 2 भारतीय विमानन कंपनियां, इंडिगो और गोएयर ने समर्थन का ऐलान किया है। गोएयर ने रविवार को अपनी सारी घरेलू उड़ानें रद करने का फैसला किया है। वहीं, इडिगो ने महज 40 फीसदी उड़ानें संचालित करने की ही बात कही है। अनुमान के मुताबिक, दोनों कंपनियों के फैसले से रविवार को करीब 1 हजार उड़ानें रद हो जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो भी नहीं चलेगी
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी अपना संचालन बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के तहत दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से बंद रहेगी। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए काफी सतर्कता बरत रही है। वहीं जयपुर मेट्रो ने भी काम बंद रखने का फैसला किया है।
ये थी पीएम मोदी की देश की जनता से अपील
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें। जनता कर्फ्यू का मतलब है जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू है। कोरोना वायरस से लड़ने का अभी यही सबसे कारगर उपाय है।
यह भी पढ़ें : 500 और 2000 का नोट : जानिए नकली नोट की पहचान का तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications