नई दिल्ली, अप्रैल 25। गर्मी लगातार बढ़ रही है और फिलहाल लोगों को इससे राहत नहीं मिलती दिख रही है। खास कर उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। इसलिए इस गर्मी से बचने का बेहतर तरीका है कि आप घर पर एसी लगवाएं। यदि आप नया एसी खरीद रहे हैं तो आपको कंफ्यूजन होगी कि कौन सा एसी खरीदें। असल में पहले केवल स्प्लिट या विंडो एसी हुआ करते थे, मगर अब इन दो क्वालिटी एसी के अलावा आपको सोलर एसी और पोर्टेबल एसी भी मिल जाएंगे। अब 3डी एसी भी आ गया है। यहां हम आपको नये 3डी एसी की डिटेल देंगे।
किस कंपनी का है 3डी एसी
हम बात करने जा रहे हैं भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स कंपनी व्हर्लपूल के 3डी एसी की। व्हर्लपूल ने ही 3डी कूल एआई इंवर्टर एसी की नई रेंज भारतीय बाजार में पेश की है। कंपनी के एसी की नई रेंज एआई एक्सपैंड तकनीक से लैस है। ये तकनीक एसी की कूलिंग क्षमता को 115 फीसद तक बढ़ाएगी। इससे आपको और भी बेहतर कूलिंग मिलेगी।
1 और 1.5 टन वाले एसी
व्हर्लपूल ने 3 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले 1 टन और 1.5 टन के एसी लॉन्च किए हैं। यदि आप ये एसी खरीदना चाहें तो व्हर्लपूल इंडिया की वेबसाइट के साथ ही सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं।
क्या हैं फीचर्स
नए व्हर्लपूल एसी में जो 3डी कूल तकनीक है वो 3 एयर इनटेक वेंट्स और 4-वे स्विंग से लैस है। यही इसे बेहतर कूलिंग वाला प्रोडक्ट बनाती है। ये तकनीक एसी को गर्म हवा को तेजी से बाहर कर ठंडी हवा के फ्लो को तेजी से बढ़ाएगी। 3डी कूल एआई एसी में यूनीक एडेप्टिव इंटेलिजेंस एक्सपैंड टेक्नोलॉजी है, जिसके जरिए एसी की कूलिंग परफॉर्मेंस और भी बढ़िया होगी।
हर कोने में ठंडक
यूनीक एडेप्टिव इंटेलिजेंस एक्सपैंड टेक्नोलॉजी एसी क्विक कूलिंग के लिए एसी की कूलिंग क्षमता को और भी बेहतर बनाएगी। कंपनी के दावे के अनुसार 33डी कूल एआई एयर कंडीशनर सामान्य इन्वर्टर एसी के मुकाबले 25 फीसदी अधिक तेजी के साथ कमरे को कूल कर देगा। इसकी खासियतों में कमरे के हर कौने में ठंडी हवा पहुंचाना भी शामिल है।
बैक्टीरिया को हटाएगा
3डी कूल एआई इंवर्टर एसी में माइक्रोब्लॉक तकनीक भी है। इसके लिए कंपनी का दावा है कि ये कमरे में 99.9 फीसदी बैक्टीरिया को खत्म कर देगी। कॉइल को जंग से बचाने के लिए इसमें एंटी-रस्ट कॉइल कोटिंग की गई है जो एसी की लाइफ भी बढ़ाती है। नए 3डी कूल एआई एयर कंडीशनर में शानदार क्वालिटी का कंप्रेसर है, जो यदि 55 डिग्री गर्मी भी हो तब भी कमरे को चिल्ड कर देगा।
पोर्टेबल एसी
विंडो या स्प्लिट एसी घरों या ऑफिस में एक ही जगह फिक्स कर दिए जाते हैं। ये एसी एक जगह फिक्स होते हैं, जिन्हें आप एक से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते। मगर अब भारत में भी एक नये किस्म का एसी मशहूर होता जा रहा है। ये पोर्टेबल एसी हैं, जिसमें टायर लगे होते हैं। आप इसे कूलर की तरह कहीं भी ले जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications