
Best SIP Investment : म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ रही है। पर म्यूचुअल फंड्स में निवेश पर भी वही सवाल सामने आता है कि किस फंड में पैसा लगाया जाए। कई तरह के फंड होते हैं, जिनमें निवेश किया जा सकता है। पर कुछ चीजें निवेश की शुरुआत से पहले देखनी चाहिए, जिनमें फंड की रेटिंग शामिल है। यहां हम आपको 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों की जानकारी देंगे, जो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) के लिए बेस्ट हैं। इन्हें प्रमुख एजेंसियों से अच्छी रेटिंग मिली है। आगे जानिए चारों फंड्स के बारे में।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
स्मॉल कैप कैटेगरी में, हमारी लिस्ट में केनरा बैंक रोबेको फंड है, जिसे क्रिसिल ने अपनी कैटेगरी में नंबर 1 का दर्जा दिया गया है। फंड ने 1 साल में 8.33 फीसदी का रिटर्न दिया है और 3 साल के लिए फंड ने वार्षिक 37.48 फीसदी रिटर्न दिया है, जो कि बहुत अच्छा है। केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में सिटी यूनियन, सेरा सेनेटरीवेयर, केईआई इंडस्ट्रीज, कैन फिन होम्स आदि जैसे नाम शामिल हैं। फंड का स्मॉल कैप में लगभग 55 फीसदी निवेश है, जबकि इक्विटी में कुल 95 फीसदी निवेश है। यह निवेश उच्च जोखिम ले सकने वाले लोगों के लिए ही उचित है।
एक्सिस मिडकैप फंड, डायरेक्ट, ग्रोथ
इस फंड को मॉर्निंगस्टार ने 5-स्टार रेटिंग दी है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि फंड का निवेश काफी हद तक मिडकैप शेयरों में है। लार्जकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की तुलना में ये थोड़ा जोखिम भरा होगा। वैल्यू रिसर्च ने भी फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड में 500 रुपये की छोटी राशि के साथ एसआईपी शुरू की जा सकती है। फंड की आईसीआईसीआई बैंक, चोलामंडलम, ट्रेंट, इंडियन होटल्स आदि जैसे शेयरों में होल्डिंग है। फंड से 3 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 18.94 फीसदी रहा है, जो बहुत अच्छा है। आम तौर पर इतना रिटर्न लंबी अवधि में बेहतर हो सकता है और एसआईपी में निवेश करके जोखिम को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड
इस फंड को क्रिसिल ने अपनी कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग दी है। फ्लेक्सी कैप फंड अलग-अलग मार्कट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करते हैं, हालांकि आम तौर पर इनका एक्सपोजर काफी हद तक लार्जकैप शेयरों में होता है। हर महीने 100 रुपये के छोटे निवेश के साथ आप एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में एसआईपी शुरू कर सकते हैं। सालाना आधार पर फंड ने 3 सालों में 19 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि सालाना आधार पर 5 साल का रिटर्न 11.91 फीसदी रहा है। फंड के पोर्टफोलियो में जगह पाने वाले स्टॉक में आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी जैसे नाम शामिल हैं। इस फंड को क्रिसिल ने अपनी कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग दी है।
क्वांट स्मॉल कैप फंड
अगर कोई ऐसा फंड है जिसे स्मॉल कैप कैटेगरी में अच्छी रेटिंग मिली है, तो वह क्वांट स्मॉल कैप फंड है। इसे वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार ने 5-स्टार रेटिंग दी है और क्रिसिल से भी इसे नंबर 1 रेटिंग दी है। क्वांट स्मॉल कैप फंड का वार्षिक रिटर्न पिछले 3 वर्षों में 52% रहा है। क्वांट स्मॉल कैप फंड में एसआईपी ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 50% का वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड का आईटीसी, आईआरबी इंफ्रा, आरबीएल बैंक आदि जैसे शेयरों में निवेश है। फंड ने अपनी कैटेगरी में अपने जैसे फंड्स से बेहतर रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह बहुत अच्छा फंड है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications