नई दिल्ली, अप्रैल 10। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इसमें से सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस ने कराया है। हालांकि बाकी 6 कंपनियों ने करीब 51,628.12 करोड़ रुपये का फायदा कराया है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 113.90 अंक या 0.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
पहले जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 40,640.76 करोड़ रुपये कम होकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 36,703.8 करोड़ रुपये कम होकर 7,63,565.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 25,503.68 करोड़ रुपये कम होकर 17,70,205.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये बची है।
इन कंपनियों की की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी है और यह 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 12,403.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,180.57 करोड़ रुपये हो गई। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 7,050.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,880.07 करोड़ रुपये बढ़कर 8,40,204.91 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 1,949.67 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,574.86 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,296.32 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,45,659.60 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 17,70,205.42 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,49,037.36 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,40,204.91 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,63,565.13 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,24,180.57 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,12,857.03 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,60,599.20 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,45,810.84 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,45,659.60 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,18,574.86 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications