नई दिल्ली, अगस्त 27। टाटा मोटर्स के साथ साथ मारुति सुजुकी अगस्त में अपने कुछ मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। ये छूट नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभ के रूप में ली जा सकती है। टाटा की कारों की बात करें तो टाटा हैरियर, सफारी, टियागो और टिगोर जैसे मॉडल इस रेंज में शामिल हैं। हालांकि, टाटा अपनी उन कारों पर छूट नहीं दे रही है, जो बेस्ट-सेलर हैं। इनमें नेक्सन और ईवी कार शामिल हैं। आगे जानते हैं कि टाटा और मारुति की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर पर कुल 45,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह ऑफर टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट्स के लिए वैलिड है। ये कार केवल 2.0-लीटर 168 बीएचपी डीजल इंजन के साथ पेश की जाती है। ध्यान रहे कि इस कार पर और टाटा की बाकी कारों पर और मारुति की बाकी कारों पर 31 अगस्त तक ये ऑफर वैलिड होंगे। यानी आपके पास आज के बाद 4 दिन होंगे, इन ऑफर्स का फायदा उठा कर सस्ते में कार खरीदने का।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जबकि इस सात-सीटर एसयूवी के लिए कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं दी जा रही है। एक्सचेंज बोनस टाटा सफारी के सभी वेरिएंट्स पर लागू है।
टाटा टिगोर
वेरिएंट के आधार पर टाटा टिगोर पर कुल मिला कर 23,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा टिगोर एक्सई और एक्सएम वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जबकि इसी कार के एक्सजेड वेरिएंट पर 10,000 रुपये की अतिरिक्त नकद छूट मिल रही है। इसे सभी वैरिएंट पर कॉर्पोरेट छूट के रूप में 3,000 रुपये और जोड़ें। इस तरह कुल मिलाकर आपको 23,000 रुपये की छूट मिल रही है। यह ऑफर सीएनजी वर्जन पर लागू नहीं है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो पर 23,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके एक्सई, एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जबकि एक्सजेड ट्रिम पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कॉर्पोरेट छूट के रूप में इसमें 3,000 रुपये और जोड़ें और कुल मिलाकर 23,000 रुपये का फायदा उठाएं।
मारुति एस-प्रेसो और सिलेरियो
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और सेलेरियो के चुनिंदा वेरिएंट 35,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसी तरह स्विफ्ट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति वैगन आर पर आप 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का फायदा ले सकते हैं। वहीं ईको पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठाया जा सकता है।
ये हैं मारुति की बाकी छूट वाली कारें
मारुति सुजुकी ऑल्टो पर 8,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। डिजायर पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। अर्टिगा, ब्रेजा या किसी सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है। वहीं बात करें नेक्सा रेंज की तो मारुति सुजुकी इग्निस के चुनिंदा वेरिएंट को 28,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी सीएज पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पर छूट में 12,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। मगर बलेनो और एक्सएल6 पर कोई छूट नहीं उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications