नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,14,744.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस रहीं। सप्ताह के दौरान टीसीएस, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक की मार्केट कैप में कमी दर्ज हुई है। हालांकि, इन कंपनियों का कुल 99,183.31 करोड़ रुपये का नुकसान 4 कंपनियों को हुए लाभ से कम ही रहा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

जानिए किस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 57,816.18 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,898.85 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 23,625.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,854.71 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,974.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,81,741.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 15,328.71 करोड़ रुपये बढ़कर 2,99,507.71 करोड़ रुपये हो गई।

इन कंपनियों लगा झटका
वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 35,750.35 करोड़ रुपये घटकर 7,83,723.87 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 24,755.52 करोड़ रुपये घटकर 12,56,889.45 करोड़ रुपये रह गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,996.52 करोड़ रुपये घटकर 3,91,778.85 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 15,618.07 करोड़ रुपये घटकर 3,15,083.41 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,012.59 करोड़ रुपये घटकर 4,53,557.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 1,050.26 करोड़ रुपये घटकर 3,56,523.48 करोड़ रुपये रह गई।

अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले नंबर पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications