40 percent export duty on onions: देश में अब टमाटर के बाद प्याज के दाम बढ़ने की आशंका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगा दिया है। इससे प्याज का निर्यात महंगा हो जाएगा। सरकार को आशा है कि प्याज का निर्यात महंगा होने से कारोबारी अब निर्यात की जगह इसे देश में भी बेचना पसंद करेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमत 40 रुपये से लेकर 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है। टमाटर के बढ़ते दाम से सरकार की चिंता बढ़ाना शुरू हो गई है। प्याज की बढ़ती कीमतों का हाल भी टमाटर जैसा न हो जाए, इसलिए सरकार ने पहले ही निर्यात शुल्क जैसा बड़ा कदम उठा लिया है।

केंद्र सराकर ने प्याज के दाम बढ़ने से रोकने के लिए और देश के बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लागू रहेगा।
कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सितंबर के महीने में प्याज की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। प्याज की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये तक जाने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने इन कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है।
हालांकि इससे पहले सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नई फसल के आने तक कुछ खास क्षेत्रों में अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है।
गौरतलब है कि सब्जियों और अनाज की कीमतों में तेज उछाल के कारण खुदरा मुद्रास्फीति के दर में बढ़त दर्ज की जा रही है। जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 7.44 फीसदी पर पहुंच गई है। खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications