
Fixed Deposit : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसके बाद से देश के प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर बढ़ाने के साथ नई स्कीम भी लॉन्च कर रहे हैं। इंडियन बैंक एक पब्लिक सेक्टर का बैंक है। इस बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 19 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं बैंक की तरफ से एक नई एफडी स्कीम भी लॉन्च की गई है। बैंक की यह स्कीम 555 दिनों की है। इंडियन बैंक ने इस स्कीम का नाम आईएनडी शक्ति 555 डेज रखा है। आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
इंडियन बैंक की 555 दिनों वाली नई स्कीम
अगर कोई व्यक्ति इस एफडी स्कीम में निवेश करता है, तो फिर निवेश पर आम लोगों को 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इसमें निवेश करता है, तो फिर उनको 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त होगी। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते है, तो फिर आप इसकी शुरुआत 5 हजार रु से की जा सकती है।
एफडी पर ब्याज दरें
इंडियन बैंक 7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योरिटी होने वाली जो एफडी स्कीम है। इस पर 2.80 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक अगले 30 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 46 से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर बैंक 3.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा हैं। 91 से 130 दिनों में परिपक्त होने वाली जो एफडी है। वो 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। 121 और 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जो एफडी है। इसमें 3.85 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि 181 दिनों और 9 महीने से कम की समय में मैच्योर होने वाली जो एफडी है। इसमें 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
ब्याज 5 साल से अधिक की एफडी पर
बैंक 9 महीने से 1 साल की अवधि की एफडी पर 4.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल की अवधि में मैच्योर होने वाली जो एफडी है। उसमें बैंक 6.10 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं इंडियन बैंक 2 से 3 साल से कम की जमा राशि पर 6.30 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं 3 से 5 साल के लिए 6.25 प्रतिशत और 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 6.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
ब्याज सीनियर सिटीजन के लिए
बैंक अपने जो सीनियर सिटीजन ग्राहक हैं उनको बैंक 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर स्टैंडर्ड रेट से फीसदी का एडिशनल ब्याज देगा। वहीं, बैंक अपने सुपर सीनियर ग्राहकों को 5 से 10 वर्ष की अवधि वाली जो एफडी हैं। इस एफडी पर स्टैंडर्ड रेट से एडिशनल 0.25 फीसदी ज्यादा यानी 0.75 फीसदी ब्याज देगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications