स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे तो ये खबर जरूर पढ़ लें। बजट की चिंता बिलकुल न करें, क्योंकि कम बजट में ही आपके पसंद का फोन आ जाएगा।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे तो ये खबर जरूर पढ़ लें। बजट की चिंता बिलकुल न करें, क्योंकि कम बजट में ही आपके पसंद का फोन आ जाएगा। जी हां सस्ते में अच्छा और लेटेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन मिल रहा है। बाजार में कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जिसमें आप काफी कम कीमत में अच्छा फोन खरीद सकते हैं। बाजार में ऐसे कई किफायती स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन्स में कम कीमत के साथ बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही 5,000 रुपये से कीमत के उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिनमें आपको लेटेस्ट फीचर्स भी मिलेंगे। बैंक हॉलिडे: जनवरी में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द ही निपटा लें काम ये भी पढ़ें
Nokia 1
इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसमें 4.5 इंच का FWVGA डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 480x854 है। यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉइड पाई गो पर काम करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi Go
इसकी कीमत 4,299 रुपये है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 MSM8917 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS, Volte मौजूद है।
Asus ZenFone Lite L1
बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ मौजूद है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2GB रैम और 16GB का इंटनरल स्टोरेज मौजूद है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ ZenUI पर रन कर रहा है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। जानकारी दें कि यह एक डुअल सिम डिवाइस है। उसमें एक माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट है जिससे 256GB तक मेमोरी तक बढ़ाई जा सकती है।
itel A46
अगर आप itel A46 फोन खरीदना चाहते है तो बता दें कि कीमत 4,999 रुपये है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ आईपीएस फुलस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है। मालूम हो कि इसमें दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। पहला 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। जबकि दूसरा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह फोन 8 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर और 5 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। यह फोन एंड्रॉइड पाई पर काम करता है।
Lava Z41
यह फोन 3,899 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 480 x 854 का रेजोल्यूशन है। वहीं फोन में 1GB की रैम और Spreadtrum SC9832E प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android Pie पर रन करता है और 2500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Lava Z41 में 5MP का रियर कैमरा और 2MP का सेल्फी कैमरा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications