
Small Cap Funds for 2023 : आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी साल के अंत में पेश की गयी म्यूचुअल फंड रिव्यू रिपोर्ट में 5 स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह दी है। ये 5 फंड हैं एचडीएफसी स्मॉलकैप फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप फंड, इंवेस्को स्मॉल कैप फंड, कोटक स्मॉलकैप फंड और निप्पॉन स्मॉल कैप फंड। आगे जानते हैं इन पांचों फंड्स के बारे में।
एचडीएफसी स्मॉलकैप फंड
यह एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का एक म्यूचुअल फंड इक्विटी-ओरिएंटेड फंड है। इसे वैल्यू रिसर्च ने 3-स्टार और क्रिसिल ने 2-स्टार रेटिंग दी है। इसे काफी जोखिम भरा फंड माना गया है। इस फंड का सर्विसेज, फाइनेंशियल और कैपिटल गुड्स सेक्टरों में अधिकतम निवेश है। फंड की टॉप होल्डिंग्स बैंक ऑफ बड़ौदा, सोनाटा सॉफ्टवेयर, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, फायरसौर सॉल्यूशंस और द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग में हैं। इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 14,689 करोड़ रुपए है। इसने डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ ऑप्शन के तहत एसआईपी के जरिए 3 वर्षों में 31.79% का शानदार सालाना रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप फंड
यह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का एक स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड है। फंड को वैल्यू रिसर्च और क्रिसिल दोनों ने 4-स्टार रेटिंग दी है। इसका सर्विसेज, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स कंपनियों में अधिकतम निवेश है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में आईनॉक्स लीजर, रोलेक्स रिंग्स, सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया), मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया और सीएंट शामिल हैं। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 4,591 करोड़ रुपए है, जबकि एक्सपेंस रेशियो 0.81% है। 3 साल की एसआईपी पर इसका रिटर्न 32.73% सालाना रहा है।
इंवेस्को स्मॉलकैप फंड
यह इंवेस्को म्यूचुअल फंड का फंड है। ब्रोकरेज फर्म की लिस्ट में यह तीसरा स्मॉल कैप फंड है। इसे क्रिसिल ने 2 स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है। पर क्योंकि ये फंड एक इक्विटी-ओरिएंटेड फंड है, इसे निवेश के लिए बहुत जोखिम भरा माना गया है। इक्विटी में फंड का निवेश लगभग 97.28% है। कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल सेक्टर में इसका सबसे ज्यादा एक्सपोजर है, इसके बाद मटीरियल और ऑटोमोबाइल सेक्टर का नंबर आता है। इसकी टॉप होल्डिंग्स में टिमकेन इंडिया, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, इंडियन बैंक, वीआईपी और रोलेक्स रिंग्स शामिल हैं। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 1,418 करोड़ है और एक्सपेंस रेशियो 0.78% है। डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ ऑप्शन के तहत फंड ने एसआईपी के जरिए 3 वर्षों में 27.68% सालाना रिटर्न दिया है। फंड में 500 रुपये की न्यूनतम आवश्यक राशि के साथ एसआईपी शुरू की जा सकती है।
कोटक स्मॉलकैप फंड
यह स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड 24 फरवरी, 2005 को लॉन्च किया गया था। ये कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड का फंड है। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 4-स्टार और क्रिसिल ने 3-स्टार रेटिंग दी है। ये भी काफी जोखिम भरा फंड है। घरेलू इक्विटी में फंड का 96.68% निवेश है। इसकी टॉप होल्डिंग्स में कार्बोरंडम यूनिवर्सल, सेंचुरी प्लायबोर्ड्स (इंडिया), रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स, गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स और साइएंट शामिल हैं। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 8,498 करोड़ रुपए की रही। इसका एक्सपेंस रेश्यो 0.59% है। आप इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये से एसआईपी शुरू कर सकते हैं।
निप्पॉन स्मॉल कैप फंड
यह स्मॉल कैप फंड निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का है। यह भी टॉप रेटेड इक्विटी फंड है। वैल्यू रिसर्च और क्रिसिल दोनों एजेंसियां ने फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है। हालांकि ये फंड भी निवेश के लिए काफी जोखिम भरा है। इक्विटी सेक्टर में इसका लगभग 96.61% निवेश है। फंड की टॉप होल्डिंग में कैपिटल गुड्स, फाइनेंशियल और केमिकल्स शामिल हैं। इसकी टॉप होल्डिंग्स में ट्यूब इंवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज और तेजस नेटवर्क शामिल हैं। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 23,765 करोड़ रु की रही है और इसका एक्सपेंस रेशियो 0.86% है। इसने 3 साल की एसआईपी पर 36.58 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications