Defence stocks: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुआ। बीते दिन अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद से उम्मीद बनी हुई थी कि भारत के डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। आज जब बाजार खुला तो डिफेंस सेक्टर के शेयर्स हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

डिफ़ेस सेक्टर में क्यों है हलचल?
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब इजराइल और अमेरिका एक साथ मिलकर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल पर पड़ा है। इसी के चलते दुनिया भर के निवेशकों की नजर अब उन कंपनियों पर जा रही है, जो रक्षा उपकरण, तकनीक और संसाधन तैयार करती हैं।
भारतीय निवेशकों के लिए यह एक संकेत है कि आने वाले समय में रक्षा से जुड़ी कंपनियों को और ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनकी कमाई बढ़ सकती है और शेयरों की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है।
सोमवार 23 जून को जब शेयर बाजार खुला तो डिफ़ेस शेयरों में तेजी देखने को मिली पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), कोचीन शिपयार्ड, डीसीएक्स सिस्टम्स इन सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।
Paras Defence and Space Technologies Ltd के शयर्स
आज पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर हल्की तेजी के साथ ट्रेड करते हुए बंद हुए। वहीं, कंपनी ने पिछले 2 वीक में निवेशकों को 6.89% का रिटर्न दिया है।
Bharat Electronics के शयर्स
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर्स आज 1% के उछाल के साथ 414 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 52 वीक हाई 416 रुपए 23 जून 2025 को टच किया। वहीं, कंपनी ने 52 वीक लो 240 रुपए फरवरी 2025 में टच किया था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर्स ने पिछले एक साल में इन्वेस्टर्स को 5.64% का रिटर्न दिया है।
Hindustan Aeronautics के शेयर्स
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर आज 23 जून को पॉजिटिव ट्रेड करते दिख रहे हैं। आज कंपनी के शेयर 0.66% की तेजी के साथ 5004 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। बीते, शुक्रवार को कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे। कंपनी ने 52 वीक हाई 5675 रुपए 9 जुलाई 2024 को टच किया। वहीं, कंपनी ने 52 वीक लो 3035 रुपए मार्च 2025 में टच किया था।
Cochin Shipyard के शेयर्स
कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। आज कंपनी के शेयर 1% की तेजी के साथ 2213 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को पॉजिटिव क्लोज हुए थे। आज कोचीन शिपयार्ड के शेयर शुरुआती ट्रेडिंग से ही हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। कंपनी ने निवेशकों को बीते 6 महीने 5.82% का रिटर्न दिया है।
DCX Systems के शेयर्स
डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर आज 23 जून को पॉजिटिव ट्रेड कर रहे हैं। बीते, शुक्रवार को कंपनी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे। आज कंपनी के शेयर 1% की तेजी के साथ 298 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने इन्वेस्टर्स को बीते 1 हफ्ते मे 1.03% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications