शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत हुई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में हरियाली छाई हुई है. बाजार की रौनक की वजह मजबूत ग्लोबल संकेत हैं. बाजार की रौनक में IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 क्वालिटी शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में PNB Housing, Persistent Systems, L&T, KEI Industries और Mankind Pharma शामिल हैं. इन शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया गया है.
खरीदारी के लिए धमाकेदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए PNB Housing के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर लॉन्ग टर्म के लिए 1015 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का शेयर 23 अगस्त को 866.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. स्टॉक 1 महीने में 10 फीसदी उछल चुका है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न करीब 200 फीसदी है.
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने मिडकैप IT सेक्टर Persistent Systems के शेयर को चुना है. लंबी अवधि के लिए शेयर पर 5700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. IT शेयर शुक्रवार को 4879.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर का 52-वीक हाई 5,045.40 रुपए है, जोकि आज 28 अगस्त को ही टच किया. शेयर 2024 में अब तक 36 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
L&T में बनेगा तगड़ा प्रॉफिट!
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने लार्सन एंड टर्बो यानी L&T के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. 5 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 23 अगस्त को 3597.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 1 साल में करीब 40 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है. 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है यानी स्टॉक करीब 100 फीसदी उछल चुका है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए KEI Industries के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 23 अगस्त को 4629.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर बीते 6 महीने में 43 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. स्टॉक 73 फीसदी की तेजी 1 साल में दिखा चुका है, जिसका 52-वीक हाई 5040 रुपए है.
MOFSL ने फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए Mankind Pharma के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 2650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार को 2361.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर का 52-वीक हाई 2,488.65 रुपए है, जोकि 23 मार्च को टच किया. शेयर 2024 में अब तक करीब 20 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications