5 Stocks to Buy: शेयर बाजार में ग्लोबल फैक्टर्स का असर देखने को मिल रहा. अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से दुनियाभर के बाजारों में रैली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में है. बाजार की तेजी में दमदार फंडामेंटल वाले शेयर भी फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म देवेन चौकसी रिसर्च ने खरीदारी के लिए 5 धांसू स्टॉक्स को पिक किए हैं, जोकि लंबी अवधि में 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकते हैं. इन शेयरों में सायंट डीएलएम, एचडीएफसी एएमसी, आईसीआईसीआई बैंक, लक्ष्मी ऑर्गैनिक और वरुण बेवरेजेज शामिल हैं.
खरीदारी के लिए तगड़ा शेयर
सायंट डीएलएम पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 842 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा प्राइस से करीब 33 फीसदी अपसाइड टारगेट है. दमदार ऑर्डर पाइपलाइन और ऑर्डर बुक के चलते अर्निंग ग्रोथ को देखते हुए ब्रोकरेज ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है.
ब्रोकरेज फर्म देवेन चौकसी रिसर्च ने लंबी अवधि के लिए एएमसी सेक्टर से एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर को पिक किया है. शेयर पर एकुमुलेट की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 5388 रुपए का टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 25.8 फीसदी अपसाइड का है. इंडस्ट्री में बन रहे मौके को भुनाने में कंपनी अच्छी स्थिति में है, जिससे शेयर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

पोर्टफोलियो में शामिल करें धांसू स्टॉक्स
बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी के लिए दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को टॉप पिक बनाया गया है. शेयर पर 1500 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा शेयर प्राइस से 17.4 फीसदी ऊपर का टारगेट है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी को लेकर सब ठीकठाक है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने लक्ष्मी ऑर्गैनिक इंडस्ट्रीज के शेयर को पिक किया है. हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स और मार्केट विस्तार की वजह से परफॉर्मेंस बढ़ने की उम्मीद है. इसलिए शेयर पर एकुमुलेट का रेटिंग दी गई है. साथ ही शेयर पर 297 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा भाव से 10.3 फीसदी अपसाइड का टारगेट है.
देवेन चौकसी रिसर्च ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से भी स्टॉक पिक किए हैं, जिसमें ल्युपिन का शेयर पहली पंसद है. स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. शेयर पर 2443 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है, जोकि मौजूदा प्राइस पर खरीदने पर करीब 12 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. भारतीय और अमेरिकी कारोबार में अच्छी ग्रोथ का फायदा शेयर पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications