टीवी खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। कम कीमत में टीवी खरीद सकते है। नई स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हें तो आपके लिए बेहतरीन मौका है।
नई दिल्ली: टीवी खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। कम कीमत में टीवी खरीद सकते है। नई स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हें तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। नए साल के मौके पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भारत में पहली बार अपने स्मार्ट टीवी की नई रेंज पेश की है, जो कि बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

50 इंच वाले मॉडल की कीमत 30 हजार से कम
अमेजन बेसिक्स फायर टीवी एडिशन अल्ट्रा-एचडी टीवी को भारत में दो मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 55 इंच वाले टीवी की कीमत 34,999 रुपये है। बता दें कि दोनों ही टीवी अमेजन की साइट पर मौजूद हैं और आप इन्हें 50 इंच (AB50U20PS) और 55 इंच (AB55U20PS) नाम से देख सकते हैं। अमेजन के इन दोनों टीवी में फीचर्स की भरमार है, जो कि 4K HDR LED डिस्प्ले पैनल, , डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमोस सहित कई अन्य रूपों में है।
अमेजन का इन कंपनियों से होगा मुकाबला
अमेजन बेसिक्स फायर टीवी एडिशन अल्ट्रा-एचडी टीवी की भारत में Xiaomi, Hisense, Vu और टीसीएल समेत अन्य कंपनियों के एंट्री लेवल 4K स्मार्ट टीवी सेगमेंट के प्रोडक्ट्स से मुकाबला होगा। दरअसल, अमेजन ने एंट्री लेवल 4k टीवी सेगमेंट को टारगेट किया है, जिसमें कम दाम के कई बेहतरीन स्मार्ट टीवी हैं और इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है।
जानिए टीवी की स्पेसिफिकेशंस
भारत में पहली बार लॉन्च अमेजन के इन दोनों स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी एलईडी डिस्प्ले लगा है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। साथ ही ये दोनों टीवी एचडीआर और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ हैं। अमेजन के इन दोनों स्मार्ट टीवी में 20W के स्पीकर लगे हैं। अमेजन की मानें तो इन दोनों टीवी में quad-core Amlogic प्रोसेसर लगा है। इन टीवी का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60 हार्ट्ज तक है और कंपनी का दावा है कि इन्हें 178 डिग्री ऐंगल तक देख सकते हैं। अमेजन बेसिक्स फायर टीवी एडिशन अल्ट्रा-एचडी टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स लगे हैं। ये दोनों टीवी Alexa वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट के साथ हैं। इसके साथ ही इन दोनों ही टीवी में आप नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब समेत अन्य ऐप डाउनलोड कर एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। बाकी ऐमजॉन प्राइम विडियो के लिए यह टीवी खास तो है ही। आप अगर 30-35 हजार के रेंज में बड़ी स्क्रीन वाला 4K टीवी खरीदना चाहते हैं तो आप ऐमजॉन बेसिक्स टीवी को अपनी पसंद बना सकते हैं।
सस्ते में टीवी खरीदने का कल तक का मौका
नए साल पर अमेज़न अपने प्लैटफॉर्म पर मेगा सैलरी डेज का ऐलान किया है। इस सेल की शुरुआत 1 जनवरी 2021 से शुरू होकर 3 जनवरी 2021 तक चलेगी। सेल के दौरान अमेज़न इंडिया ग्राहकों को बड़े और छोटे सामान, टीवी, लैपटॉप और हेडफोन जैसे प्रोडक्ट की खरीद पर कई तरह की स्पेशल डील और डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा सेल में सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, आईएफबी, बोट, सोनी और जेबीएल जैसे ब्रैंड के हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स पर बड़ी बचत कर सकेंगे। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications