नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन लागू होने के कारण गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इन गरीबों को इसी दिक्कत से बचाने के लिए देश में जिन महिलाओं के जनधन अकाउंट हैं, सभी मैं पैसा डाला जा रहा है। यह पैसा मोदी सरकार डाल रही है। पिछले महीने भी यह पैसा दिया गया था और अगले महीने यानी जून में भी दिया जाएगा। इस प्रकार देश के सभी ऐसे जनधन खाते, जो महिलाओं के नाम हैं, उनमें 3 माह के दौरान 1500 रुपया डाला जाएगा। इस पैसे से यह गरीब अपनी जरूरत का सामान ले पाएंगे। देश में करीब 19.86 करोड़ महिला जन धन खाते हैं। इन सभी खातों में वितरण की तारीख के हिसाब से पैसा पहुंच जाएगा।
कैसे मिलेगा पैसा
मई माह का पैसा सरकार ने जनधन खातों में भेज दिया है, जो निकाला जा सकता है। हालांकि बैंकों ने ज्यादा भीड़ से बचने के लिए यह पैसा निकालने को लेकर एक नियम बना दिया है। इसलिए लोग इसी नियम के तहत बैंक जाएं और आसानी से अपना पैसा निकाल लें। आइये जानते हैं कि कल यानी सोमवार को कौन लोग पैसा निकाल सकते हैं।
पैसा भेजने की सरकार ने दी सूचना
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग ने जनधन खातों में पैसा भेजने के जानकारी देते हुए पैसा निकालने के लिए नियम भी जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत लाभार्थी अपने बैंक अकाउंट में भेजे गए 500 रुपये की राशि को निकाल सकते हैं। वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव देबाशीश पांडा ने शनिवार को ट्वीट कर बताया है कि पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत पीएमजेवाईजे यानी जनधन खाता के तहत महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई महीने की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ये पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभाग ने कहा है कि बैंकों में भीड़ से बचने के लिए समय सारणी के मुताबिक ब्रांच, बैंक मित्रों से राशि लें।
तय तारीख के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं
विभाग ने बताया है कि पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत जनधन के महिला खाता धारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित है। विभाग ने बताया है कि लोग अगर भीड़ के चलते तय समय पर पैसा नहीं निकाल पाते हैं, तो भी निश्चिंत रहें। यह पैसा एक बार आपके के बैंक खाते में आने के बाद कभी भी नहीं जाएगा। आप जब चाहें इस पैसे को निकाल सकते हैं। अगर जरूरत न हो यह पैसा बैंक में जमा भा भी रहने दे सकते हैं। अगर यह पैसा बैंक में जमा रहेगा तो आपको बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज भी मिलेगा।
यह है बैंक से पैसा निकालने का तरीका
बैंक खाते की आखिरी संख्या के मुताबिक लोग बैंक में जाकर अपना पैसा निकाल सकते हैं। जिन जनधन बैंक धारकों के बैंक खाते का अंतिम नंबर 0 या 1 है, वे 4 मई यानी सोमवर को पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह जिनकी खाता संख्या 2 या 3 है, वे 5 मई को पैसा निकाल सकते हैं। जिन लोगों की खाता संख्या का अंतिम नंबर 4 या 5 है, वे 6 मई को अपना पैसा निकाल सकते हैं। 6 और 7 वाले 8 मई को अपना पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा इसके अलावा जिन लोगों की खाता संख्या 8 या 9 पर खत्म हो रही है, वे 11 मई को अपना पैसा निकाल सकते हैं।
11 मई के कभी भी निकाल सकते हैं पैसा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 11 मई के बाद अपने खातों से कोई भी पैसा निकाल सकता है। इसके बाद सामान्य नियम ही लागू रहेंगे। विभाग ने सलाह दी है कि ऐसे में लोगों को परेशान नहीं होना चाहिए। बैंक की शाखा में अगर भीड़ दिखाई दे तो बाद में पैसा निकाल सकते हैं।
32 करोड़ लोगों को मिली है सहायता
सरकार के मुताबिक, पिछले महीने 32 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 29,352 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिली थी। पैकेज के तहत लगभग 19.86 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को अपने खाते में 500 रुपये की राशि मिली है। 13 अप्रैल 2020 की तारीख को कुल 9,930 करोड़ रुपये का वितरण हो चुका था। इसी के साथ 5.29 करोड़ लाभार्थियों को स्कीम के तहत मुफ्त राशन अनाज मिला है। पीएम उज्जवला योजना के तहत अब तक करीब 1.39 करोड़ सिलेंडर की बुकिंग हुई है और लगभग 97.8 लाख मुफ्त सिलेंडर लाभार्थियों के डिलीवर हो चुके हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications