भारतीय अरबपतियों के पास देश के कुल बजट से भी अधिक संपत्ति है। जी हां हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय अरबपतियों के पास देश की जनसंख्या से चार गुना ज्यादा संपत्ति है।
नई दिल्ली: भारतीय अरबपतियों के पास देश के कुल बजट से भी अधिक संपत्ति है। जी हां हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय अरबपतियों के पास देश की जनसंख्या से चार गुना ज्यादा संपत्ति है। मालूम हो कि भारत के सबसे अमीर 1 फीसदी लोग देश की निचली 70 फीसदी आबादी से 4 गुना ज्यादा संपत्ति रखते हैं। इस 70 फीसदी आबादी में 95.3 करोड़ लोग आते हैं। इतना ही नहीं सभी भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति देश के फुल ईयर बजट से भी ज्यादा है। इस बात की जानकारी ऑक्सफेम की नई स्टडी 'टाइम टू केयर' रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।

अरबपतियों की संख्या 10 सालों में हुई दोगुनी
ऑक्सफेम का कहना है कि 63 भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति वित्त वर्ष 2018-19 के लिए देश के केन्द्रीय बजट से भी ज्यादा रही। यह बजट 24,42,200 करोड़ रुपये का रहा था। ऑक्सफेम के मुताबिक, दुनिया के 2153 अरबपतियों के पास दुनिया की 60 फीसदी आबादी यानी 4.6 अरब लोगों से ज्यादा संपत्ति है। मिली जानकारी के मुताबिक वैश्विक असमानता काफी ज्यादा हो चुकी है। पिछले 10 सालों में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो गई है, जबकि पिछले साल उनकी कुल दौलत में कमी आई थी। ऑक्सफेम इंडिया के सीईओ अमिताभ बेहर ने कहा कि असमानता खत्म करने वाली नीतियों के बिना अमीर व गरीब के बीच की खाई को दूर नहीं किया जा सकता और कुछ ही सरकारें इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
डब्लूईएफ की बैठक में असमानता के मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद
बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक दावोस, स्विट्जरलैंड में 20 जनवरी से होने जा रही है। इस 5 दिवसीय सम्मेलन में आय और लिंग के आधार पर असमानता के मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। डब्लूईएफ की सालाना ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि वित्तीय असमानता 2019 में भी गहराई है। इसके पीछे भ्रष्टाचार, संवैधानिक उल्लंघन, बेसिक गुड्स व सर्विसेज की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकते हैं। ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले 3 दशकों में वैश्विक असमानता घटी है लेकिन कई देशों में घरेलू आय असमानता बढ़ी है, विशेषकर एडवांस्ड इकोनॉमीज में कुछ देशों में यह ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications