नयी दिल्ली। हॉस्पिटैलिटी उन सेक्टरों में से एक रहा है, जो कोरोना महामारी के बीच सबसे अधिक प्रभावित हुआ। अप्रैल-मई 2020 के दौरान बिजनेस रुक गया था, क्योंकि लॉकडाउन ने लोगों की आवाजाही रोक दी थी। हालांकि जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील मिली, वैसे-वैसे ही मांग में तेजी आई। हालांकि इस सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयरों ने महामारी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद इन कंपनियों ने निवेशकों को 185 फीसदी तक मुनाफा कराया। 1 साल में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ। आइए जानते हैं इन कंपनियों के नाम। साथ ही जानेंगे कि इनके शेयरों ने 1 साल में कितना रिटर्न दिया है।
इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्प
इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्प का शेयर पिछले एक साल में 185 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 131.70 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 375.45 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 58 प्रतिशत घटकर 44 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 10 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
आडवानी होटल्स
आडवानी होटल्स का शेयर पिछले एक साल में 88 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 30.45 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 57.25 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 44 प्रतिशत घटकर 12.24 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 1.61 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
एचएलवी
एचएलवी का शेयर पिछले एक साल में 81 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 3.30 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 5.96 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 84 प्रतिशत घटकर 6.95 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 11.20 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
लेमन ट्री होटल्स
लेमन ट्री होटल्स का शेयर पिछले एक साल में 77 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 20.10 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 35.60 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 66 प्रतिशत घटकर 68.38 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 45.66 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
महिंद्रा हॉलिडेज
महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर पिछले एक साल में 69 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 133.85 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 226.65 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 489.15 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 0.70 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
इंडियन होटल्स
इंडियन होटल्स का शेयर पिछले एक साल में 56 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 69.40 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 108.10 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 59 प्रतिशत घटकर 559.86 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 117.66 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
ईआईएच
ईआईएच का शेयर पिछले एक साल में 42 प्रतिशत चढ़ा है। 3 अप्रैल 2020 को यह 65.17 रुपये पर था, जबकि 5 अप्रैल 2021 तक यह 92.55 रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 65 प्रतिशत घटकर 179.16 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी 2020 की दिसंबर तिमाही में 42.92 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज TCS और महंगाई का धमाका!

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications