नयी दिल्ली। नवंबर में 8 कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में लगातार 9वें महीने में गिरावट आई है। नवंबर में 8 मुख्य इंडस्ट्रीज के उत्पादन में 2.6 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट के उत्पादन में सर्वाधिक गिरावट आई, जो 8 मुख्य इंडस्ट्रीज के उत्पादन में गिरावट का असल कारण रहा। इन मुख्य 8 उद्योगों के उत्पादन में अक्टूबर में 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि पिछले साल नवंबर में इनका उत्पादन 0.7 फीसदी बढ़ा था।

3 सेक्टरों का उत्पादन बढ़ा
पिछले महीने तीन सेक्टरों के उत्पादन में बढ़त हुई, जबकि 5 सेक्टरों का उत्पादन घटा। कोयला, उर्वरक और बिजली को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों (कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट) के उत्पादन में नवंबर 2020 में निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई। अप्रैल-नवंबर के दौरान इन 8 क्षेत्रों का उत्पादन 11.4 प्रतिशत कम हुआ, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
कैसा रहा नवंबर में प्रदर्शन
पिछले महीने कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात और सीमेंट के उत्पादन में क्रमश: 4.9 फीसदी, 9.3 फीसदी, 4.8 फीसदी, 4.4 फीसदी और 7.1 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी ओर नवंबर में कोयला और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में क्रमश: 2.9 प्रतिशत और 2.2 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। उर्वरक क्षेत्र की वृद्धि पिछले वर्ष के इसी महीने में 13.6 प्रतिशत के मुकाबले 1.6 प्रतिशत रही।
आईआईपी में 40.27 फीसदी हिस्सा
गौरतलब है कि इन आठ मुख्य उद्योगों का आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन या Index of Industrial Production) में 40.27 प्रतिशत हिस्सा रहता है। हर सेगमेंट का देखें 8 कोर इंडस्ट्रीज में कोयला सेक्टर की 10.33 फीसदी, क्रूड ऑयल की 8.98 फीसदी, नेचुरल गैस की 6.88 फीसदी, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स की 28.04 फीसदी, उर्वरक की 2.63 फीसदी, स्टील की 17.92 फीसदी, सीमेंट की 5.37 फीसदी और बिजली की 19.85 फीसदी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications