नयी दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार सितंबर में लगातार सातवें महीने आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के उत्पादन में गिरावट आई है। सितंबर में 8 कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन 0.8 फीसदी घटा। इससे पहले अगस्त में इसमें 8.5 फीसदी की गिरावट आई थी। बता दें कि सितंबर में क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स और सीमेंट उत्पादन के कारण 8 कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन घटा।

एक साल पहले कैसे थे आंकड़े
आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में सितंबर 2019 में 5.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन के आंकड़े जारी किए हैं। अच्छी बात ये है कि सितंबर में मार्च के बाद आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में आई गिरावट सबसे कम रही है। कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन लगाए जाने के बाद उत्पादन काफी कम हो गया था।
किस सेक्टर के उत्पादन में हुई बढ़त
सितंबर में कोल, इलेक्ट्रिसिटी और स्टील के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और सीमेंट ने सितंबर 2020 में निगेटिव ग्रोथ दर्ज की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल-सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों का उत्पादन 14.9 प्रतिशत कम हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढ़ा था।
इन सेक्टरों में ग्रोथ
सितंबर के आंकड़ों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद अच्छी रिकवरी की तरह माना जा रहा है। पिछले महीने कोयला उत्पादन में 21.2 फीसदी, स्टील में 0.9 फीसदी और बिजली में 3.7 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि देखी गई। भारत के प्रमुख सेवा क्षेत्र में गतिविधियां लगातार ठीक होती दिख रही हैं। इसका मुख्य सूचकांक सितंबर में बढ़ कर 49.8 हो गया जो अगस्त में 41.8 था। ये अप्रैल में 5.4 तक गिर कर गया था। इस सूचकांक का 50 से नीचे होना बताता है कि ये अभी भी गिरावट के दायरे में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications