नयी दिल्ली। शुक्रवार को खत्म हुए शेयर बाजार के कारोबारी हफ्ते में मार्केट कैपिटल के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों ने निवेशकों के 1,37,311.31 करोड़ रुपये डुबा दिए। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने करवाया। इन टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ भारती एयरटेल और आईटीसी ही सप्ताह में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रही, वरना बाकी 8 कंपनियों के शेयर नीचे गिरे, जिससे इनकी मार्केट कैपिटल घटी और निवेशकों को नुकसान हुआ। आरआईएल की मार्केट कैप 65,232.46 करोड़ रुपये घट कर 9,24,855.56 करोड़ रह गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल 22,347.07 करोड़ रुपये गिर कर 4,87,083.88 करोड़ रुपये पर आ गई। आइये जानते हैं बाकी कंपनियों का हाल।
इन कंपनियों को भी लगा झटका
टॉप 10 कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैपिटल 13,192.26 करोड़ रुपये से घट कर 4,77,458.83 करोड़ पर आ गई। वहीं प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,770.06 करोड़ रुपये कम होकर से 2,08,900.79 करोड़ रुपये पर आ गई। इसके अलावा आईटी कंपनी इन्फोसिस की मार्केट वैल्यू 9,518.84 करोड़ रु गिर कर 2,77,814.09 करोड़ रुपये, एडीएफसी की 9,370.38 करोड़ रुपये घट कर 2,83,293.70 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 7,805.2 करोड़ रुपये फिसल कर 2,25,327.22 करोड़ रुपये रह गई। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 75.04 करोड़ रुपये घट कर 7,10,439 करोड़ रह गया।
इन दो कंपनियों को हुआ फायदा
इसके विपरीत भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 13,147.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू 3,02,292.43 करोड़ हो गई। आईटीसी का मूल्यांकन भी',744.11 करोड़ रुपये बढ़ा और इसकी मार्केट वैल्यू 2,02,330.13 करोड़ रुपये हो गई। बता दें कि टॉप 10 रैंकिंग में आरआईएल नंबर 1 पर बरकरार रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एयरटेल, एचडीएफसी, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का नंबर क्रमवार रहा। पिछले सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 544.97 अंक या 1.72% की गिरावट आई।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications