8th Pay Commission Latest Update 2025: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद आगामी महीनों में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और फिटमेंट फैक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।

सरकार की ओर से आयोग को 18 महीने का समय दिया गया है। इस समय में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की संरचना के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी मिलती रहेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जनवरी 2026 से कर्मचारियों को ऐरियर भी मिल सकता है।
DA बढ़ोतरी कब तक जारी रहेगी?
8वां वेतन आयोग लागू होने तक डीए की कैलकुलेशन पूरी तरह 7वें वेतन आयोग की बेसिक पे पर हो होती रहेगी। चूंकि डीए हर छह महीने में बढ़त है, इसलिए आने वाले 18 महीनों में कम से कम तीन बार डीए में संशोधन होने की उम्मीद है।
मौजूदा समय में डीए 58% है। अगर हर संशोधन में औसतन 3% की बढ़ोतरी मानी जाए, तो अगले महीनों में डीए 61%, फिर 64% और उसके बाद 67% तक जा सकता है। इसका सीधा असर भविष्य के वेतन ढांचे पर पड़ेगा।
फिटमेंट फैक्टर कैसे बदलेगा?
ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल का कहना है कि नियमित डीए बढ़ोतरी और दो सालाना इंक्रीमेंट की वजह से कर्मचारियों की बेसिक पे में लगभग 20% तक का असर दिख सकता है। इसके साथ ही फेमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 3.5 करने की सिफारिश से भी लगभग 20% का अतिरिक्त असर पड़ेगा।
इन सभी परिवर्तनों को जोड़ने पर फिटमेंट फैक्टर 1.58 से बढ़कर लगभग 1.98 तक पहुंच सकता है। इसके बाद सरकार महंगाई को देखते हुए लगभग 15% का इन्फ्लेशन फैक्टर भी जोड़ सकती है। इस तरह फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.13 तक पहुंचने का अनुमान है।
कौन-कौन से भत्ते बढ़ सकते हैं?
8वें वेतन आयोग के लागू होने तक सिर्फ डीए ही नहीं, बल्कि कई अन्य भत्तों में भी बदलाव के संकेत हैं।
हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
डीए बढ़ने पर एचआरए भी संशोधित हो सकता है। X, Y और Z शहरों के लिए एचआरए स्लैब बढ़ने की संभावना है।
ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA)
कर्मचारियों का टीए भी बदल सकता है। कुछ विश्लेषक कहते हैं कि नए आयोग में टीए की राशि में सुधार संभव है।
चिल्ड्रेन्स एजुकेशन अलाउंस (CEA)
जब डीए 50% पार कर लेता है, तब शिक्षा भत्ता बढ़ाए जाने की संभावना रहती है।
मेडिकल और FMA
पेंशनर्स के लिए फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस में भी बदलाव हो सकता है।
क्या वार्षिक इंक्रीमेंट जारी रहेगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि आयोग की सिफारिशें लागू होने में 2027 तक का समय लग सकता है। ऐसे में मौजूदा ढांचे के अनुसार हर साल मिलने वाली सालाना वृद्धि (annual increment) मिलती रहेगी।
MACPS पर क्या होगा असर?
संशोधित MACPS प्रणाली पहले की तरह जारी रहेगी। यानी 10, 20 और 30 साल की नौकरी पूरी होने पर कर्मचारियों को सैलरी अपग्रेड मिलता रहेगा, लेकिन पद (post) नहीं बढ़ेगा। हालांकि इसका फायदा पाने के लिए "बहुत अच्छा" परफॉर्मेंस अनिवार्य रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications