8th Pay Commission: व्हाट्सएप पर एक फर्जी खबर चल रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने वित्त अधिनियम, 2025 के तहत रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) जैसे रिटारयमेंट के बाद के लाभों को वापस ले लिया है।

हालांकि, यह सच नहीं है। सरकार ने वित्त अधिनियम 2025 के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया है। केंद्र सरकार के आधिकारिक फैक्ट चेक, PIB फैक्टचेक ने स्पष्ट किया कि यह दावा फर्जी है।
PIB फैक्ट चेक में क्या कहा गया?
"क्या वित्त अधिनियम 2025 के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी और वेतन आयोग के लाभ मिलना बंद हो जाएँंगे?
पीआईबी फैक्टचेक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि #WhatsApp पर प्रसारित एक संदेश में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने वित्त अधिनियम 2025 के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी और वेतन आयोग संशोधन जैसे सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ वापस ले लिए हैं। यह दावा #FAKE है!
वित्त अधिनियम 2025 के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं बदला है, सिवाय उन लोगों के जिन्हें कदाचार के लिए बर्खास्त किया गया है।
अब, अघगर किसी कर्मचारी को कदाचार के लिए बर्खास्त किया जाता है, तो उसके रिटायरमेंट लाभ जब्त किए जा सकते हैं।
पीआईबी फैक्टचेक ने कहा कि सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 के नियम 37 में संशोधन किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी पीएसयू कर्मचारी को कदाचार के लिए बर्खास्त किया जाता है, तो उसके सेवानिवृत्ति लाभ जब्त कर लिए जाएंगे।
क्या दावा किया गया?
वित्त अधिनियम 2025 के तहत सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और वेतन आयोग के लाभ मिलना बंद हो जाएंगे। एजेंसी ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 के नियम 37(29)(सी) में नए संशोधन की गलत खबर को स्पष्ट किया है, जिसके अनुसार अगर किसी पीएसयू कर्मचारी को कदाचार के लिए बर्खास्त किया जाता है, तो उसके रिटारयमेंट लाभ जब्त कर लिए जाएंगे। एजेंसी ने कहा कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए इन महत्वपूर्ण लाभों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications