कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। जी हां अगर आप मारुति सुजुकी कार सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो अभी अच्छा मौका है। या यूं कहें कि मार्च एंड से पहले तक खरीदना अच्छा हो सकता हैं।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। जी हां अगर आप मारुति सुजुकी कार सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो अभी अच्छा मौका है। या यूं कहें कि मार्च एंड से पहले तक खरीदना अच्छा हो सकता हैं। कंपनी के डीलर्स की ओर से मारुति की कारों पर अच्छे डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। जैसा कि आप इस बात से अवगत होंगे कि 1 अप्रैल से नए बीएसवीआई एमिशन नॉर्म्स लागू होने के चलते मारुति की बीएसआईवी डीजल कारों पर तो छूट मिल ही रही है, इसके साथ ही बीएसवीआई मॉडल्स पर भी छूट की पेशकश की जा रही है। यह डिस्काउंट अरेना और नेक्सा दोनों आउटलेट्स से बिकने वाली कारों पर है।

मारुति की बीएसआईवी डीजल कारों पर मिल रही छूट 67000-86000 रुपये की रेंज में है। बीएसआईवी और बीएसवीआई मॉडल्स को सस्ते में खरीदने का मौका केवल मार्च 2020 में ही है। मारुति सुजुकी के करीब सभी मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रही है। कोरोना वॉयरस : घर से काम करने के लिए ये हैं टॉप 5 डाटा प्लान ये भी पढ़ें
अप्रैल से मारुति की डीजल कार नहीं मिलेगी
जानकारी दें कि मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2020 से डीजल कारें नहीं बेचने का फैसला किया है। उसने अपने लगभग सभी मॉडल्स बीएसवीआई कंप्लायंट बना दिए हैं, जो अब पेट्रोल इंजन के साथ आ रहे हैं। डीजल इंजन केवल बीएसआईवी मॉडल में ही उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में पेट्रोल विटारा ब्रेजा को लॉन्च किया है। बता दें कि डिस्काउंट डीलर्स की ओर से है। इसलिए इसकी रेंज अलग-अलग मॉडल्स पर और अलग-अलग डीलर्स के यहां भिन्न-भिन्न हो सकती है। हालांकि अधिक जानकारी नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप से ली जा सकती है।
घर बैठे बेचें अपनी पुरानी कार, जानिए कैसे?
दूसरी ओर बता दें कि मारुति सुजुकी की पुरानी कारों का बिक्री कारोबार करने वाली इकाई 'ट्रू वैल्यू'ने कार मालिकों के लिए अपना वाहन बेचने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस पहल का मकसद ट्रू वैल्यू के गुणवत्ता वाली पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के लिए एक गंतव्य उपलब्ध कराना है। बता दें कि ट्रू वैल्यू सर्टिफाइड कारों पर 1 साल तक की वॉरंटी और 3 मुफ्त सर्विस ग्राहकों को दी जाती है। अब ग्राहक डिजिटल तरीके से घर बैठे ही अपनी कार का मूल्यांकन करा सकेंगे। देश के 280 शहरों में मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू के 570 शोरूम हैं। मालूम हो कि कंपनी ने 2019-20 में 4 लाख से अधिक कारें बेचीं। उसकी बिक्री में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं आर्टिफीशियल इंटलीजेंस बेस्ड प्राइसिंग सिस्टम पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा और कार मालिक को उसकी कार के लिए तुरंत पेमेंट हासिल करने की सुविधा भी देगा।अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications