नयी दिल्ली। क्या हो अगर आप रातोंरात अरबपति बन जायें? मगर तब क्या हो अगर आपको मिले हुए अरबों रुपये वापस लौटाने पड़ जायें। एक ऐसा ही मामला सामने आया है अमेरिका के नॉर्थ टेक्सास का। नॉर्थ टेक्सास में Ruth Balloon नाम की एक महिला के खाते में अचानक से 3.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 2.62 अरब रुपये आ गये। मगर 35 वर्षीय यह महिला केवल एक दिन ही अरबपति रह सकी। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला को अपान बैंक अकाउंट चेक करने पर 3.7 करोड़ डॉलर मिले। पहली बार में रुथ बैलून को लगा कि किसी ने बतौर गिफ्ट ये पैसे उनके खाते में भेजे हैं। वे इस पैसे में कुछ पैसे चैरिटी करके रियल एस्टेट में निवेश करने के बारे में सोचने लगीं। रुथ बैलून ने बैंक से बात करनी चाही, मगर उस दिन बैंक की तरफ से तब तक चैट का ऑप्शन बंद कर दिया गया था। उन्होंने इसके बाद अपने अकाउंट बैलेंस का फोटो अपने पति को भेजी। उनके पति ब्रायन को यह किसी तरह की धोखाधड़ी का मामला लगा।

लौटाने पड़े पैसे
यह मामला लिगेसी टेक्सास बैंक से जुड़ा हुआ। बैंक से संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि यह पैसा गलती से उनके खाते में आ गया है। यह पूरा मामला बैंक के एक कर्मचारी की गलती है। कर्मचारी की गलती से रुथ बैलून के खाते में यह पैसे आये। बैंक ने एक बयान में कहा कि एक क्लर्क ने गलती से पैसे जमा करते समय रुथ का अकाउंट नंबर डाल दिया। बैंक ने रुथ से माफी मांगते हुए सारे पैसे वापस लिये।
गलती पकड़ में आ गयी
गलती पकड़े में आते ही रुथ बैलून के अकाउंट से पैसे वापस ले लिये गये। साथ ही बैंक ने कहा कि अगर रुथ बैलून इस बारे में जानकारी नहीं देती तो भी बाद में यह गलती पकड़ में आ जाती और उनके खाते से पैसे निकाल लिये जाते। इस पूरी घटना पर रुथ बैलून ने कहा है कि उन्हें लगा किसी ने ये पैसे बतौर गिफ्ट उन्हें भेजे हैं। उन्होंने इस का स्क्रीनशॉट भी रखा है।
यह भी पढ़ें - फॉर्च्यून इंडिया-500 लिस्ट : खत्म हुई इंडियन ऑयल की बादशाहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी नंबर वन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications