नई दिल्ली, जून 4। आधार आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज है। आपको ढेरों काम के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी। कुछ जगह आधार आप बतौर प्रूफ दे सकते हैं, मगर आपको उन कामों के लिए आधार देना जरूरी है। लोग कंफ्यूज भी होते हैं। इसलिए हम आपको यहां उन कामों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आपको आधार बतौर प्रूफ देने की जरूरत नहीं होती। आगे जानिए ये कौन-कौन से काम हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए, आप अपने केवाईसी प्रोसेस को फिजिकली या ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। फिजिकल प्रोसेस के लिए, आप पते के प्रमाण के रूप में केंद्र सरकारों, वैधानिक निकायों या पब्लिक कंपनियों द्वारा जारी यूटिलिटी या पहचान पत्र के साथ अपना पैन जमा कर सकते हैं। आधार आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेजों में से एक है। ऑनलाइन केवाईसी के लिए आधार की जरूरत होती है, लेकिन आपको आधार की कॉपी म्यूचुअल फंड या रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट को भेजने की जरूरत नहीं है।
नॉन सब्सिडी लिंक बैंक खातों के लिए आधार जरूरी नहीं
यदि आप सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, तो नियम के अनुसार आपको बैंक खाते खोलने के लिए आधार पेश करना होगा। यदि आप इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, तो बैंक खाते खोलने या लोन लेने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है, हालांकि आप इसे अपने केवाईसी दस्तावेज़ के रूप में उपयोग करने का विकल्प चुन सकते हैं। जानकार कहते हैं कि अगर कोई बैंक अधिकारी वीडियो केवाईसी प्रक्रिया के दौरान आधार मांगता है, तो आपको बीच के चार या छह अंकों को छिपाना होगा, ताकि आपका पूरा आधार नंबर दिखाई न दे और इसका कोई दुरुपयोग न कर सके।
आधार के बिना बीमा खरीदें
आधार जीवन और गैर-जीवन बीमा पॉलिसियों को खरीदने के लिए आधिकारिक रूप से मान्य पहचान दस्तावेजों में से एक है। मगर बीमा पॉलिसियों को आधार से लिंक करने की जरूरत नहीं है। यदि आप ई-केवाईसी के लिए आधार दे रहे हैं, तो आप अपनी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें। हालांकि बीमाधारक मास्क्ड डिटेल के साथ पते के प्रमाण के रूप में आधार की कॉपी जमा कर सकता है। वह वर्चुअल आईडी भी साझा कर सकते हैं जिसमें वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी भेजा जाएगा।
क्या है खतरा
जानकार कहते हैं कि आधार का उपयोग इतने व्यापक रूप से किया जाता है, कि डेटा चोरी होने के मामले में, इसके दुरुपयोग की गुंजाइश बहुत अधिक है। ये आपके अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए जोखिम वाला है। यदि आप अपने आधार की फोटोकॉपी एजेंटों या अन्य लोगों को सौंप रहे हैं, तो आपके दस्तावेज़ तक आसानी से कोई एक्सेस ले सकता है।
कैसें बचें इस गड़बड़ से
यूआईडीएआई पहले ही गोपनीयता और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मास्क्ड आधार के उपयोग का सुझाव दे चुका है। आप इस दस्तावेज़ को यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आपके आधार के केवल अंतिम चार अंक दिखाई देंगे। अन्य विकल्प 16 (अंकीय वर्चुअल आईडी का उपयोग करना है - आधार के बदले एक अस्थायी आईडी) स्वयं को प्रमाणित करने के लिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications