Aadhar Housing Finance IPO: प्राइमरी मार्केट में एक और पब्लिक इश्यू खुलने के लिए तैयार है. सस्ते घरों के लिए फाइनेंस सर्विस देने वाली कंपनी का IPO खुल रहा. हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 300-315 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. IPO 8 मई से खुलकर 10 मई को बंद हो जाएगा. इससे पहले एंकर निवेशकों से कंपनी ने 898 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर शेयर 15 को लिस्ट हो सकता है.
Aadhar Housing Finance IPO
8 से 10 मई तक खुला रहेगा
प्राइस बैंड: 300-315 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 47 शेयर
इश्यू साइज: 3000 करोड़ रुपए
OFS: 2000 करोड़ रुपए
फ्रेश इश्यू: 1000 करोड़ रुपए
लिस्टिंग: 15 मई

Aadhar Housing Finance IPO: एंकर निवेशक
IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से कंपनी ने 898 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. एंकर निवेशकों में मॉर्गन स्टेनली, स्टिचिंग डिपॉजिटरी एपीजी, W एशियन रिकॉनिसेंस फंड, क्लारस कैपिटल, न्यूबर्गर बर्मन एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड, थेमेल इंडिया मास्टर फंड, CLSA ग्लोबल, ईस्ट ब्रिज कैपिटल, नेपियन लॉन्ग टर्म अपॉर्चिनिटीज फंड औ अमुंडी फंड्स सहित कई इंस्टीच्युशनल इनवेस्टर्स शामिल रहे.
एंकर बुक में निवेश करने वालों में HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI Pru MF, Axis MF, Invesco India, Whiteoak Capital, Quant MF, Bandhan Bank MF, JM Financial MF, Mahindra Manulife LIC MF समेत अन्य भी शामिल हैं.
Aadhar Housing Finance IPO: एंकर निवेश
एंकर इनवेस्टमेंट के लिए आधार हाउसिंग फाइनेंस के मौजूदा निवेशकों ने शेयर जारी किए. प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने IPO के लिए अपर प्राइस बैंड 315 रुपए के भाव पर 2.85 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए. फर्म की ओर से जारी कुल इक्विटी शेयरों में 1.01 करोड़ शेयरों का आवंटन 11 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को हुआ, जिन्होंने टोटल 28 स्कीम्स के जरिए अप्लाई किया है.
Aadhar Housing Finance
हाउसिंग फाइनेंस कंपना ने BCP टोप्को की हिस्सेदारी 98.72 फीसदी है. ICICI Bank की हिस्सेदारी 1.18 फीसदी है. बता दें कि BCP टोप्को Pte प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ग्रुप की फर्म्स की ओर से मैनेज किया जाने वाला एक फंड है.
Aadhar Housing Finance का कारोबार
आधार हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत साल 2010 में हुआ. हाउसिंग फाइनेंस के कारोबार से जुड़ी कंपनी का फोकस लोअर इनकम वाले सेगमेंट पर है. इसके लिए कंपनी ने भारत के टियर-4 और टियर-5 शेयरों पर कर रही है. सितंबर, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक 471 ब्रांचेज रहे, जिसमें 91 सेल्स ऑफिसेज शामिल हैं. ये ऑफिसेज देश के 10926 पिनकोड एरिया को कवर करते हैं. लोअर इनकम सेगमेंट कंपनी की लीडरशिप है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!



Click it and Unblock the Notifications