नयी दिल्ली। आधार सेवा केंद्रों (एएसके) में लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इन केंद्रों को रोजाना खोलने का फैसला लिया है। लोगों की सुविधा के लिए यूआईडीएआई ने एएसके को सप्ताह के सातों दिन खुला रखने का ऐलान किया है। यदि आप भी अपने आधार से जुड़ी किसी शिकायत या समस्या के चलते एएसके जाने वाले हैं, तो आपके पास पूरे हफ्ते में अपनी सुविधा वाले दिन जाने का विकल्प होगा। इससे पहले आधार सेवा केंद्र मंगलवार को बंद रहा करते थे। बता दें कि आधार सेवा केंद्रों में प्रतिदिन 1000 आधार नामांकन या अपडेट आवेदनों को निपटाने की क्षमता है। खास बात यह है कि इन केंद्रों में जाने से पहले आप पासपोर्ट दफ्तर की तरह पहले से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, जिससे आपका अतिरिक्त समय बर्बाद नहीं होगा।
खोजें अपना नजदीकी आधार सेवा केंद्र
यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों का पता लगाने के लिए आप यूआईडीएआई पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपको 'बुक ए अपॉइंटमेंट' टैब पर क्लिक करना होगा। आप सेवा केंद्र पहुँचकर भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इन सेवा केंद्रों में सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे काम होता है। ध्यान दें कि नया आधार बनवाने के साथ ही आपको सेवा केंद्रों में अपने आधार कार्ड में पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो आदि अपडेट करवाने की सुविधा मिलेगी। हालाँकि किसी अपडेट पर आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
इन शहरों में आधार सेवा केंद्र
मौजूदा समय में 19 संचालित सेवा केंद्र हैं। जिन शहरों में यह केंद्र मौजूद हैं, उनमें दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, हैदराबाद, आगरा, चेन्नई, हिसार, चंडीगढ़, लखनऊ, विजयवाड़ा, भोपाल, देहरादून, रांची, गुवाहाटी, मैसूर और जयपुर शामिल हैं। आप अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर देकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। मगर यूआईडीएआई की योजना 2019 की समाप्ति तक देश के 53 शहरों में ऐसे 114 केंद्र स्थापित करने की है। अपॉइंटमेंट के समय यदि वर्तमान में कोई आधार सेवा केंद्र आपके नजदीक नहीं है तो आप बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि में चलाये जा रहे आधार सेवा केंद्र को चुन सकते हैं।
इन अपडेट के लिए नहीं किसी दस्तावेज की जरूरत
इससे पहले हाल ही में यूआईडीएआई ने घोषणा की थी कि अब आधार में फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट और आइरिस स्कैन), लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के अपडेट के लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। आपको किसी भी नजदीकी आधार केंद्र पर केवल अपना आधार कार्ड ले जाना होगा, जहाँ आपका विवरण अपडेट हो जायेगा। इन 6 चीजों में से, आप पते को ऑनलाइन भी अपडेट या बदल सकते हैं। ऑनलाइन पता बदलने या अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है क्योंकि आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications