Aaj Ka Mausam; Today Weather Updates: नवंबर के अंत तक देशभर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आज, 28 नवंबर 2025 को मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम से जुड़ी अहम चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं आज आपके क्षेत्र का मौसम कैसा रहेगा।
राजधानी दिल्ली में घना कोहरा
राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और स्मॉग के साथ हुई। शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 10°C तक पहुंच गया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी महसूस हो रही है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर अब भी 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड
राजस्थान में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, क्योंकि कई इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में बारीश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेन्नई के कुछ इलाकों में जलभराव की आशंका है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफानों के कारण बेमौसम बारिश ने स्थिति गंभीर बना दी है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम और खराब होने की संभावना है। श्रीलंका की ओर से 'दितवाह' चक्रवात भारत के तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है, जिससे 28 से 30 नवंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

इस तूफान के प्रभाव से कन्याकुमारी, चेन्नई, पुडुचेरी, कराईकल, तूतीकोरिन, टोंडी, थूथुकुडी, पंबन, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, मदुरै, तिरुचि, तंजावुर, इडोर, करूर, सलेम, कोयंबटूर, तिरुप्पुर और ऊटी में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा सहित कई राज्यों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएँ हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट'
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। राज्य में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है, खासकर ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड बढ़ने का मुख्य कारण हैं। आईएमडी के अनुमान के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया जा रहा है।
बिहार में शीतलहर के आने की संभावना
बिहार में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में उत्तरी हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो शीतलहर के आगमन का संकेत हैं। हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे धूप का असर कम होगा।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार-रविवार तक बेतिया, समस्तीपुर, गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय और जहानाबाद सहित कई जिलों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे यातायात और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड लगातार बढ़ रही है। उत्तराखंड में कम तापमान के साथ मौसम धीरे-धीरे खुशनुमा होता जा रहा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में अभी सर्दी सामान्य उत्तर भारत जैसी है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जैसे शहरों में दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहता है, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड महसूस होने लगती है।
गंगोत्री में तापमान इतना गिर गया है कि नदियां, नाले और झरने जमने लगे हैं। नेलांब घाटी और गौमुख ट्रैक के आसपास के सभी नाले बर्फ बन गए हैं। आईएमडी का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक स्थिति और गंभीर होगी। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर से बर्फबारी हो सकती है। फिलहाल, कुकुमसेरी, ताबो और लाहौल स्पीति में तापमान शून्य से नीचे है, जबकि शेष जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ियाँ कोहरे की चपेट में हैं।
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी
कश्मीर में कड़ाके की सर्दी से हाल बेहाल हैं, खासकर घाटी वाले क्षेत्रों में मौसम खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। घाटी के अधिकतर स्थानों पर पारा शून्य से नीचे है। आईएमडी ने बताया कि पुलवामा में तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम टूरिस्ट रिजॉर्ट में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए अनुमान है कि अगले सप्ताह तक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो सकती है, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications