Aaj Ka Mausam; Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम की सर्द हवाएं ठंड का अहसास दिला रही हैं, जबकि दिन में खिलने वाली धूप का मौसम पर कोई खास असर नहीं हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई है।
देश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 10 से 12 दिसंबर के दौरान पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, 10 दिसंबर को विदर्भ में, जबकि 11 और 12 दिसंबर को हरियाणा तथा मराठवाड़ा में भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी शुरू हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अगले चार दिनों में यह 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
झारखंड में शीतलहर का असर
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिनों तक दिखने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। ठंडी हवाएं चलने से यहां एक बार फिर शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जाएगा। वहीं, राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, पर आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 12 दिसंबर से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से आंशिक बादल छा सकते हैं। उधर, कश्मीर में कड़ाके की ठंड है, जहां तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है और घाटी में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ है।
जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश का अनुमान
जम्मू-कश्मीर में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। IMD के अनुसार, 13 दिसंबर से कुछ दिनों तक कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। यह बर्फबारी घाटी में ठंड को और बढ़ा सकती है। मैदानी इलाकों की तरह, पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस समय भयंकर ठंड और बर्फबारी जारी है।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे लाहौल स्पीति, ताबो और कुकुमसेरी जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। माइनस में तापमान के कारण कई जगहों पर नदियाँ, नाले और पाइपलाइनें जम गई हैं।
दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह के वक्त हल्का कोहरा छा सकता है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि कुछ दिन पहले यह 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह-शाम सर्द हवाएँ पहले की तरह चलती रहेंगी।
उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, कानपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। बिहार में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
घने कोहरे को लेकर भी कई राज्यों में चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 10 दिसंबर को, ओडिशा में 10-11 दिसंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-13 दिसंबर तक, तथा असम व मणिपुर में 10-14 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है। आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में हल्की बारिश हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications