Aaj ke Share Market: आज यानी बुधवार को मणप्पुरम फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, कल्याण ज्वैलर्स, जीएमएम पफौडलर के शेयर में खबरों, नतीजों और उनके बिजनेस अपडेट्स के चलते एक्शन देखने को मिल सकता हैं।

मणप्पुरम फाइनेंस
सोमवार को कंपनी ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। मणप्पुरम फाइनेंस की तरफ से कहा गया है कि दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे और एनआईआई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कंपनी का संसोलिडेटेड मुनाफा इस दौरान बढ़कर 561 करोड़ रु हो गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 409 करोड़ 50 लाख रुपये था।
कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी 37 फीसदी है। अगर हम एनआईआई की बात करें तो फिर यह वार्षिक आधार पर 1 हजार 167 करोड़ 90 लाख रु बढ़कर 1 हजार 468 करोड़ रु हो गया है। कंपनी का एनआईआई 25.7 फीसदी बढ़ा है।
जीएमएम पफौडलर
कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि प्रमोटर पटेल परिवार पफौडलर इंक से जीएमएम पफौडलर में एक्स्ट्रा एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा।
कंपनी मे पटेल परिवार 1 हजार 700 प्रति शेयर पर हिस्सा खरीदेगा। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि जरूरी रेगुलेटरी एप्रूवल मिलने के बाद मिलर्स मशीनरी पफौडलर इंक से 4 लाख 49 हजार 572 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा करने का इरादा रखती है। वही, अधिग्रहण की कीमत 1 हजार 700 रु प्रति शेयर निर्धारित की गई है।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने सोमवार को सितंबर 2023 तिमाही के नतीजे जारी किए। चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17.6 फीसदी गिर कर 794 करोड़ 70 लाख रु पर आ गया है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 964 लाख 30 लाख रुपये पर था।
इस तिमाही में कंपनी की आय में 4.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज की आय वार्षिक आधार पर 6 हजार 745.2 करोड़ रु से गिरकर 6 हजार 442 करोड़ रु पर आ गई है।
कंपनी का एबिटडा गिरकर 594 करोड़ रु पर आ गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 956.6 करोड़ रुपये पर था। यह गिरावट 38 फीसदी की है। इस दौरान कंपनी की मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली हैं। कंपनी की मार्जिन इस दौरान 14.2 फीसदी से गिर कर 9.2 फीसदी पर आ गया है।
टाटा स्टील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने सोमवार को कहा है कि वह लागत में कटौती करने के लिए एक काफी बड़ा फैसला कर रही है। कंपनी नीदरलैंड्स स्थित अपने इज्जुद्दीन प्लांट में लगभग 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।
कल्याण ज्वैलर्स
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया ने चालू फाइंनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कंपनी के मुनाफे में इस दौरान 27 प्रतिशत का मुनाफा देखने को मिला है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि रेडी-टू-वियर ज्वेलरी लाइन की बढ़ती घरेलू मांग और त्योहारी सीजन से पहले दुकानों पर ट्रैफिक बढ़ने से मुनाफा बढ़ाने में सहायता मिली हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा भी बढ़ा हैं। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा एक वर्ष पहले के 106 करोड़ रु से बढ़कर 135 करोड़ रु हो गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Multibagger Stocks: निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न, जानिए नाम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications