Aaj Ka Share Market: केन्द्र सरकार ने हुडको में 7 फीसदी हिस्सा बेचने का प्रस्ताव पेश किया है। जिस वजह से आज इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, मझगांव डॉक, वेदांता, आईआरसीटीसी, लेमन ट्री होटल्स के स्टॉक्स में खबरों और उनके बिजनेस अपडेट्स के वजह से एक्शन देखने को मिल सकता है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

बजाज फाइनेंस
बजाज फाइनेंस की चालू फाइनेंशियल ईयर को दूसरी तिमाही में ब्याज से से वार्षिक आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 7 हजार 197 करोड़ रु थी। जबकि, मुनाफे की बात करें तो फिर यह 28 फीसदी बढ़कर 3 हजार 551 करोड़ रु रहा।
दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल एयूएम 33 फीसदी बढ़कर 2 लाख 90 हजार करोड़ रु रही। वही, कस्टमर्स बेस की बात करें तो फिर यह 22 फीसदी बढ़कर 7 करोड़ 66 लाख रहा। न्यू लोन बुक 26 फीसदी बढ़ा है। यह 85 लाख 30 हजार पर पहुंच चुका है। डिपॉजिट 39 फीसदी बढ़ा है वही, औसत टिकट साइज 9.2 फीसदी बढ़ा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ
नए बिजनेस का प्रीमियम सितंबर तिमाही में 7 हजार 410 करोड़ रु रहा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की कुल एपीई 3 हजार 523 करोड़ रु रही। वीएनबी 7 फीसदी घटकर 577 करोड़ रु रही। जबकि वीएनबी मार्जिन की बात करें तो फिर यह 28 फीसदी पर रही।
मझगांव डॉक
रक्षा मंत्रालय के साथ मझगांव डॉक ने करार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह करार इंडियन कॉस्ट गार्ड को ट्रेनिंग शिप सप्लाई के लिए करार किया है। शिप के कंस्ट्रक्शन और डिलीवरी कॉस्ट की अगर हम बात करें तो फिर यह 310 करोड़ रु होगा।
वेदांता
वेदांता ने सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को लेकर यह कहा है कि वो प्रतिबद्ध है। प्लांट के लिए जापान के पार्टनर की तलाश कर रही है।
हुडको
कंपनी में केन्द्र सरकार ने 7 फीसदी हिस्सा बेचने का प्रस्ताव पेश किया है। इस कंपनी में सरकार के पास 81.8 फीसदी हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार 7 करोड़ शेयर की बिक्री करेगी। इसके लिए ऑफर प्राइस 12 फीसदी डिस्काउंट पर है।
आईआरसीटीसी
जोमाटो के साथ कंपनी ने करार किया है। ये करार दोनों कंपनियों के बीच प्री-ऑर्डर मील की सप्लाई और डिलीवरी के लिए है।
लेमन ट्री होटल्स
लेमन ट्री होटल्स ने वड़ोदरा में 45 रूम के होटल के लिए करार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कारोबारी वर्ष 2026 तक होटल शुरू होने का अनुमान है। कंपनी के मुताबिक ये होटल की सिलेक्ट ब्रांड के तहत शुरू होगा।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications