Aaj Ka Share Market: आज यानी शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मुथूट फाइनेंस, टोरेंट पावर, अरबिंदो फार्मा और रेल विकास निगम लिमिटेड के स्टॉक्स में उनके नतीजों और बिजनेस अपडेट्स के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है।

मुथूट फाइनेंस
कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में उनके मुनाफे में इजाफा हुआ है। उसका मुनाफा 991 करोड़ रु रहा है। वही, अगर हम एनआईआई की बात करें तो फिर वह 1 हजार 858.4 रु रही है।
टोरेंट पावर
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा इस दौरान बढ़कर 525.9 करोड़ रु पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 481.7 करोड़ रु पर था।
ये बढ़ोतरी कंपनी के मुनाफे में लगभग 9 प्रतिशत की है। टोरेंट पावर इंडियन पावर सेक्टर में लीडिंग ब्रांड्स में से एक है, जिसे 21 हजार 500 करोड़ रु के टोरेंट समूह द्वारा प्रमोट किया गया है।
अरबिंदो फार्मा
अरबिंदो फार्मा ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 85 प्रतिशत बढ़ कर 757 करोड़ रु हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 410 करोड़ रु का मुनाफा दर्ज किया था।
कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 7 हजार 219.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले ही तिमाही के 5 हजार 739.3 करोड़ रु से 25.7 प्रतिशत अधिक है। अगर हम कंपनी के एबिटडा की बात करें तो फिर यह 1 हजार 373.5 करोड़ रु रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 791 करोड़ रु था। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
रेल विकास निगम लिमिटेड
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरएनवीएल) ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। आरएनवीएल ने भी जुलाई- सितंबर तिमाही में मुनाफे और आय में बढ़ोतरी दर्ज की है।
कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 370 करोड़ रु हो गया है, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 299 करोड़ रु पर था। कंपनी की आय भी वार्षिक आधार पर 4 हजार 908.9 करोड़ रु से बढ़कर 4 हजार 914.3 करोड़ रुपये हो गई है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा घट कर 298.3 करोड़ रु हो गया है, एक वर्ष पहले की समान अवधि में 315.9 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का एबिटडा मार्जिन भी वार्षिक आधार पर घटा है और यह 6.4 प्रतिशत से घटकर 6.1 प्रतिशत हो गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: जानें धनतेरस और दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications