Aaj Ka Share Market: खबरों और बिजनेस अपडेट्स के चलते ओबेरॉय रियल्टी सहित इन शेयर में दिख सकता है एक्शन

Aaj Ka Share Market : आज यानी मंगलवार 21 नवंबर 2023 को ओबेरॉय रियल्टी, शॉपर्स स्टॉप, अडानी एंटरप्राइजेज, गेल, कॉनकॉर, टीटागढ़ रेल सिस्टम और ग्लैंड फार्मा कंपनी के शेयर में खबरों और उनके बिजनेस अपडेट्स के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है।

stocks-to-watch-today

ओबेरॉय रियल्टी

ओबेरॉय रियल्टी ने ठाणे, महाराष्ट्र में फॉरेस्टविले लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लॉन्च किया। 5 रेजिडेंशियल टॉवर 5 एकड़ में होंगे। कंपनी पहले फेज में 3 रेजिडेंशियल टॉवर लॉन्च करेगी।

शॉपर्स स्टॉप

20 नवंबर 2023 से कंपनी ने राजन शर्मा को कंपनी के कस्टमर केयर एसोसिएट और प्राइवेट ब्रांड के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी से अजय चबलानी ने प्राइवेट ब्रांड्स और कस्टमर केयर एसोसिएट के अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा शौप दिया। नए बिजनेस वेंचर को आगे बढ़ाने के लिए अजय चबलानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अडानी एंटरप्राइजेज

मुंबई ट्रैवल रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी ने 20 नवंबर को मकाऊ में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी "एमटीआरपीएल मकाऊ लिमिटेड" की निगमन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

गेल

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वेंडर इनवॉइस मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए बेस्ट फाइनेंशियल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एसएपी एसीई अवार्ड 2023 जीता है।

सिस्टम के कार्यान्वयन में लगे अन्य अधिकारियों के साथ, यह पुरस्कार वित्त निदेशक आर. के. जैन और वित्त और प्रशासन के कार्यकारी निदेशक शशि मेनन ने स्वीकार किया।

कॉनकॉर

कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कॉनकॉर टर्मिनलों के परिसर के भीतर एलएनजी / एलसीएनजी बुनियादी ढांचे की स्थापना की संभावना पर विचार करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमओयू का मकसद पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है। इस रणनीतिक सहयोग का टारगेट डीजल के स्थान पर प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करके लॉजिस्टिक्स कारोबार में क्रांति लाना है।

एमओयू कार्बन उत्सर्जन को कम करने और परिवहन क्षेत्र के लिए स्वच्छ, हरित भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए कॉनकॉर और आईजीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टीटागढ़ रेल सिस्टम

भारतीय मेट्रो रोलिंग स्टॉक परियोजनाओं के लिए प्रणोदन प्रणाली की आपूर्ति के लिए एबीबी और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के बीच एक साझेदारी स्थापित की गई है। यह सहयोग, भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल का सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Business Idea: इस पौधे की खेती कराएगी मोटी कमाई, जानिए कैसे

ग्लैंड फार्मा

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ग्लैंड फार्मा ने सत्यनारायण मूर्ति चावली को 20 नवंबर, 2023 से 5 वर्ष की एक और अवधि के लिए एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है और उन्हें पारिश्रमिक के रूप में मुनाफे पर कमीशन के भुगतान को मंजूरी दे दी है। 19 नवंबर, 2023 को स्वतंत्र निदेशक के रूप में सत्यनारायण मूर्ति चवाली का कार्यकाल पूरा हो गया था।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card बैंक खाते से लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+