
Aam Budget 2023 : आज बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केवाईसी को लेकर एक अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर अधिक डॉक्यूमेंट्स को सपोर्ट करेगा और यह केवाईसी के लिए वन-स्टॉप ऐप बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर सर्विस और आधार को मूलभूत पहचान के रूप में इस्तेमाल करते हुए आइडेंटिटी और एडरेस को अपडेट करने का वन-स्टॉप सॉल्यूशन तैयार किया जाएगा। इससे केवाईसी प्रोसेस में आसानी होगी।
क्या है डिजिलॉकर
डिजिलॉकर, डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है। ये एक डिजिटल दस्तावेज़ वॉलेट है जो इस समय सरकारी पहचान दस्तावेजों, मार्कशीट और इसी तरह के जरूरी दस्तावेज को सपोर्ट करता है। डिजिलॉकर डॉक्यूमेंट्स की कैटेगरियों में केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार, शिक्षा, बैंकिंग और बीमा, स्वास्थ्य, रक्षा मंत्रालय और यातायात के अलावा अन्य शामिल हैं।
पैन पर बड़ा ऐलान
पैन नंबर पर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसके अनुसार पैन अब कॉमन बिजनेस आइडेंटिटी की तरह इस्तेमाल हो सकेगा। पैन का उपयोग सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए एक कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर के रूप में किया जाएगा। इससे बिजनेस करने में आसानी होगी और इसे कानूनी जनादेश के साथ लागू किया जाएगा। इंटीग्रेटेड फाइलिंग प्रोसेस के एक सिस्टम को शुरू किया जाएगा, ताकि एजेंसियां अपनी पसंद के अनुसार एक सामान्य पोर्टल से डेटा प्राप्त कर सकें।
कैपिटल एक्सपेंडिचर 10 लाख करोड़ रु
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) उद्देश्यों के लिए राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त लोन अब बढ़ा कर 1.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2022-23 के लिए आवंटित की गयी राशि से 30 प्रतिशत अधिक है। वहीं 10 लाख करोड़ रु के कैपेक्स का ऐलान किया गया है।
157 नर्सिंग कॉलेज होंगे स्थापित
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए, जबकि 102 करोड़ लोगों को 220 करोड़ कोविड वैक्सीन दी गयीं। इसी तरह 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि सरकार 2,200 करोड़ रुपये की लागत से आत्मनिर्भर स्वच्छ योजना कार्यक्रम शुरू करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications