Aamir Khan के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो लगभग सभी जानते ही है। उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी है। वे बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक है। आमिर खान फिल्मों से तो कमाई करते ही है। इसके साथ ही वे कई तरीकों से कमाई करते है उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी किया हुआ है तो फिर आइए जानते हैं इनकी कमाई और नेटवर्थ के बारे में।
स्टॉक गो के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, आमिर खान की नेटवर्थ 1862 करोड़ रु है। आमिर खान की नेटवर्थ में पिछले कुछ वर्षों में काफी अधिक इजाफा हुआ है।

आमिर खान ने कई सारी फिल्में की है। इनमें दंगल, लाल सिंह चड्ढा, 3 इडियट्स, पीके, तारे जमीन पर, धूम 3, अंदाज अपना अपना, दिल चाहता है के साथ ही कई सारे फिल्में की हैं। इन फिल्मों के लिए उन्होंने मोटी फीस भी ली है। इसके साथ ही एक टीवी शो भी क्या है जिसका नाम सत्यमेव जयते है। इसके लिए पर एपिसोड वे करीब 4 करोड़ रु की फीस लेते थे।
इसके साथ ही अमीर खान ने कई कंपनियों में इन्वेस्ट भी किया है। स्टॉक गो के मुताबिक वेंचर कैपिटल मैट्रिक्स, वही, स्टार्टअप की बात करें तो फिर फ्लिपकार्ट आदि कंपनियों में निवेश किया है।
इसके साथ ही अमीर खान का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है। इसका नाम आमिर खान प्रोडक्शन हाउस है। इसमें दंगल, तारे जमीन पर आदि फिल्में बनी है।
आमिर खान ने रियल एस्टेट में भी इंवेट्स किया हुआ है। स्टॉक गो के मुताबिक आमिर खान की बर्वर्ली हिल्स (एलए) में प्रॉपर्टी है। जिसकी कीमत करीब 75 करोड़ रु है। इसके साथ ही सी फेसिंग बांद्रा हाउस जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रु है। इसके साथ ही उनकी 2 एकड़ प्रॉपर्टी पंचगुनी में है जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रु है।
इसके साथ ही आमिर खान के पास कार का कलेक्शन भी है। जिनकी कीमत करीब 15 से 20 करोड़ रु है। इसमें बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर आदि शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications