Jalkal Pension In UP: उत्तर प्रदेश के जलकल प्रंबधन के 500 पेंशनधारियों को नए साल पर बढ़ी हुई पेंशन का तोहफा मिलने वाला है। आपको बताते चलें कि इन सभी पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा साल 2024 के जनवरी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह खास तोहफा प्रयागराज के अलावा राज्य के कई जिलों के पेंशनर्स को मिल रहा है। कोर्ट के एक आदेश के बाद बढ़ी पेंशन देने का आदेश भी जारी दिया है। इस बात की जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात द्वारा साझा की गई है।
जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि जलकल के पेंशनधारियों की पेंशन करीब 7 साल पहले 1 जनवरी 2016 से संशोधित की गई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जलकलकर्मियों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। जलकल प्रबंधन के भुगतान नहीं करने पर प्रयागराज के कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस मामले पर सीधे शासन से पूछताछ की और 1 जनवरी 2016 के पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को बढ़ी पेंशन के भुगतान का निर्देश दिया।

बढ़कर मिलेगी पेंशन
जलकल विभाग के एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि प्रयागराज के जलकल विभाग में कोर्ट के सामने भुगतान पर खर्च होने वाले पैसों का ब्योरा रखा। आपको बताते चलें कि 1 जनवरी 2016 से पेंशन का एरियर देने पर लगभग 1 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले साल 2024 की जनवरी महीने से जो पेंशन जलकल कर्मचारियों को मिलेगी वह बढ़कर मिलेगी। इसके अलावा जो भी एरियर है, उसे किस्तों में धीरे-धीरे करके दिया जाएगा।
बताते चलें कि नगर निगम कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष ने बताया है कि प्रदेश के कई जलकल प्रबंधन बढ़ी पेंशन का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि अब तक प्रयागराज में बढ़ी हुई पेंशन नहीं दी जा रही थी। लेकिन अब से प्रयागराज में भी बढ़ी हुई पेंशन तो दी ही जाएगी उसके साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।
कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले का लाभ जलकल प्रबंधन के कम से कम 500 पेंशनधारकों को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इससे पहले प्रयागराज के अलावा कई और ऐसे जिले थे जहां पर जलकल कर्मियों को बाकी जिलों के मुकाबले कम पेंशन मिल रही थी। हालांकि अब इस पर कोर्ट का फैसला आ जाने से पेंशनधारीयों ने राहत की सांस ली है। साल 2024 का पहला महीना ही इन पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार इन सभी पेंशनरों को मिलने वाला एरियर भी धीरे-धीरे करके किस्तों में दिया जाएगा।
कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले से पेंशनर्स काफी खुश हैं और उनका यह मानना है कि अब वह भी प्रदेश के बाकी जिलों के जलकरकर्मियों के बाराबर पेंशन पाएंगे। कोर्ट में अपनी जीत का फायदा पेंशन कर्मियों को मिला है और उनका मानना है कि उनकी मेहनत और लड़ाई रंग लाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फायदा उन पेंशनधारियों को मिलेगा जो साल 2016 से पहले रिटायर हो चुके हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications