नई दिल्ली, जुलाई 12। इस साल भारत में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की कमी के कारण गर्मी का सितम और भी अधिक लग रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अधिक लोग एसी खरीद रहे हैं। मगर एसी हर किसी के बजट में नहीं। जिन लोगों के पास पुराने एसी हैं, वे भी एक दम से नया एसी नहीं खरीद पाते। मगर ऐसे लोगों के लिए एक नया ऑफर बाजार में आया है। यदि किसी के पास पुराना एसी है तो वे उसे एक्सचेंज करके नया एसी घर ला सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
किस कंपनी का है ऑफर
इस समय एसी की कीमत काफी बढ़ हुई है। मगर दिल्ली में लोगों के लिए एक बिजली कंपनी बीएसईएस एक खास ऑफर लेकर आई है। दिल्ली के लोग बीएसईएस से पुराने एसी की जगह नया एसी ले सकते हैं। जी हां बीएसईएल दिल्लीवालों को लिए यह खास ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें पुराने के बदले नया ऑफर मिल सकता है।
शर्तें हैं लागू
मगर ध्यान रहे कि बीएसईएस के इस ऑफर के तहत कुछ शर्तें भी लागू हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा कर पाएं तो इस ऑफर का फायदा मिल सकता है। मजे की बात यह है कि बिजली उपभोक्ताओं को बीएसईएस कई ब्रांड्स के एसी ऑफर कर रही है। इनमें डाइकिन, गोदरेज, हिताची, एलजी और वोल्टास शामिल हैं। जो भी अपने पुराने एसी को बदलने की सोच रहे हैं तो उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।
साथ में मिलेगा डिस्काउंट भी
कंपनी की तरफ से अच्छा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बीएसईएस की वेबसाइट के मुताबिक पुराने एसी की जगह नया एसी लेने पर आपको कुछ चार्ज देना होगा। इस तरह ये एक एक्सचेंज ऑफर है, जिसमें पुराने के बदले आपको एक नया एसी दिया जाएगा।
क्या हैं शर्तें
अब बात करते हैं उन शर्तों की जो आपको पुराने के बदले नया एसी प्राप्त करने के लिए पूरी करनी होंगी। इनमें आपके बिजली बिल का पूरा भुगतान किया होना चाहिए। दूसरी चीज है कि आपको पुराना एसी चालू होना चाहिए। वहीं आपके पास एडरेस प्रूफ होना चाहिए। इन 3 चीजों के साथ करीबी बिजली कार्यालय में आवेदन करें। ध्यान रहे कि वहां आपको तीन फॉर्म भरने होंगे।
मिलेगा 5 स्टार एसी
बुकिंग के बाद आपको पुराना एसी देना होगा। इसके बाद आपको नया एसी मिल जाएगा। पुराने एसी के साथ आपको थोड़ी पेमेंट करनी होगी। बीएसईएस से आपको करीब 60-70 फीसदी की छूट मिल सकती है। बीएसईएस की इस स्कीम को 'एसी रिप्लेसमेंट स्कीम' नाम दिया गया है। कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली की खपत घटाने के लिए 5-स्टार एसी मिल जाएगा। आपको बता दें कि कुछ ऐप्स की मदद से आप एसी किराये पर भी ले सकते हैं। ऐसी ऐप में रेंटोमोजो, सिटीफर्निश, और फेयररेंट शामिल हैं। फेयररेंट प्लेटफॉर्म पर आपको मुफ़्त इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलेगी। एसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक स्टेबलाइज़र के साथ आता है। किराए में मुफ्त मैंटेनेंस, ट्रांसफऱ और बहुत कुछ शामिल है। बचत करने के लिए एसी किराय पर लेना एक सस्ता जुगाड़ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications